Weight Loss Exercises: जाने महिलाएं घर पर मोटापा कम करने के लिए क्या करे?

खराब लाइफस्टाइल और खुद पर ध्यान न देने के कारण महिलाओं में आजकल मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। मोटापा कई बीमारियों का घर है। ऐसे में यहाँ कुछ आसान एक्सरसाइज दिए गए है जिसे वो आसानी से घर पर ही करके मोटापे से छुटकारा पा सकती है।

author-image
Simran Kumari
New Update
Fat

How to lose weight at home, some simple excercises: आज की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में एक महिला को खुद के स्वास्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। आज कई ऐसे रोग है जो पुरूषो के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करते है। ऐसे मे कई बीमारियों का कारण मोटापा हो सकता है जो महिलाओं में एक आम समस्या है। ये हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉइड, डायबिटीज़ जैसी बीमारियों को दावत देता है। ऐसे में एक महिला को अपने वजन को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। इसके लिए  अच्छी बात ये है कि मोटापा घटाने ( weight loss) के लिए जिम जाना ज़रूरी नहीं। महिलाएं घर पर ही कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली एक्सरसाइज़ कर के ना सिर्फ वजन घटा सकती हैं, बल्कि फिट और एनर्जेटिक भी रह सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी आसान वेट लॉस एक्सरसाइज़ जो आप घर पर ही  रोज़ाना सिर्फ 20-30 मिनट के लिए कर सकती है।

Advertisment

असरदार वेट लॉस एक्सरसाइज़ेस महिलाएं घर पर करें

1.जम्पिंग जैक (Jumping Jacks) 

पैरों को फैला कर खड़े हो जाएं, हाथ ऊपर ले जाएं और फिर कूदते हुए वापिस आएं। इसे 30 सेकंड तक 3 सेट में करे। ये पूरे शरीर की कार्डियो एक्टिविटी बढ़ाएगी, जिससे कैलोरीज़ तेजी से बर्न होती हैं।

Advertisment

2️ स्क्वैट्स (Squats)

सक्वैट्स घर पर वजन घटाने में मददगार सिद्ध हो सकता है। सीधे खड़े हो जाएं, घुटनों को मोड़ते हुए कुर्सी की तरह नीचे बैठें और फिर खड़े हो जाएं। ये आपके थाई, हिप और पेट की चर्बी कम करने में मददगार सिद्ध होगा। आप इसे 3 से 4 सेट में कर सकती है।

3️. प्लैंक (Plank)

Advertisment

प्लैंक करने के लिए पेट के बल लेटें, फिर कोहनियों और पंजों पर शरीर को ऊपर उठाएं और होल्ड करें। शुरूआत में इसे आप 30 सेकेंड से शुरू कर इसे धीरे धीरे बढ़ा सकती है। ये पेट की चर्बी कम करने में सबसे प्रभावी सिद्ध हो सकता है साथ ही कोर स्ट्रेंथ भी बढ़ाता है।

4️. माउंटेन क्लाइंबर्स (Mountain Climbers)

ये सुनने में थोड़ा सा मुश्किल लग सकता है लेकिन करते करते ये आपको आसान लगेगा। इसे करने के लिए पुश-अप पोजीशन में आकर एक-एक कर घुटनों को छाती की तरफ तेजी से लाएं। इससे पेट, कमर और पैरों की फैट तेजी से घटती है। इसे 30 सकेंड करके 3 सेट में पूरा करे।

Advertisment

5. हाई नी (High Knees)

 इसे करने के लिए जगह पर खड़े रहकर घुटनों को तेजी से ऊपर उठाएं, जैसे दौड़ रहे हों। ये आपके कार्डियो को सही करने के साथ पेट की चर्बी घटाने में फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

ये एक्सरसाइज आपको घर पर तेजी से वजन घटाने में मददगार होगा। वर्कआउट से पहले वॉर्म-अप और बाद में कूल डाउन करना न भूलें। हर दिन नहीं कर सकतीं तो हफ्ते में कम से कम 4 दिन ज़रूर करें। एक्सरसाइज़ के साथ हेल्दी डाइट रखें और पानी खूब पिएं और नींद पूरी लें। इससे ये एक्सरसाइज ज्यादा अच्छे से मदद करेगी।

weight excercise weight loss home Weight Loss