Advertisment

Calmer Life Tips: असल जिंदगी में खुद को शांत कैसे करें? जानें 5 टिप्स

जब तक हमारा माइंड और बॉडी शांत नहीं रहेंगे तब तक हम जिंदगी के जरूरी हिस्सों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमें शांत रहना बहुत जरूरी है। आईए जानते हैं कि रोजाना के जीवन में किन चीजों को अपनाकर हम शांति हासिल कर सकते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Calm

(Image Credit: Unsplash)

Calmer Life Tips: किसी की लाइफ भी आसान नहीं है। हम सबको अपनी जिंदगी में परेशानियां हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी लाइफ को तनाव या चिंता में ही व्यतीत करेंगे। जब तक हमारा माइंड और बॉडी शांत नहीं रहेंगे तब तक हम जिंदगी के जरूरी हिस्सों पर फोकस नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमें शांत रहना बहुत जरूरी है। आईए जानते हैं कि रोजाना के जीवन में किन चीजों को अपनाकर हम शांति हासिल कर सकते हैं-

Advertisment

असल जिंदगी में खुद को शांत कैसे करें?

Slow Morning

दिन की शुरुआत सही होने से हम अपने सभी कामों को समय पर और अच्छे से कर पाते हैं इसलिए आप मॉर्निंग की शुरुआत स्लो करें। इसके लिए आप जल्दी उठें। उसके बाद आप अपने कामों को धीरे-धीरे करते जाएं। इस बीच अपने लिए भी समय निकाले। इससे आपके अंदर धैर्य आएगा। आप चीजों को हड़बड़ी में नहीं बल्कि व्यवस्थित ढंग से करेंगे।

Advertisment

Do Your Favorite Things

रोजाना अपने दिन में उन चीजों को शामिल करें जिससे आपको खुशी मिलती है। इससे भी आपका दिमाग शांत रहेगा। आपका मन परेशानियों से हटकर अच्छी चीजों पर ध्यान देगा। इससे आपके फील गुड हार्मोंस रिलीज होंगे। इससे आपका माइंड भी ग्रो होगा जब हम अपनी खुशी की चीज करते हैं उससे जो हमें जो एनर्जी मिलती है और हमारा मूड बूस्ट होता है उसे कुछ भी मैच नहीं कर सकता है।

Start Ignoring Things

Advertisment

लाइफ में बहुत सारी बातें होती रहती हैं। ऐसे बहुत सारे इंसान भी होते हैं जो हमारा अच्छा दिन भी खराब कर देते हैं। इनसे हमें नेगेटिव एनर्जी भी आती है। यह हमारे बारे में बुरी बातें भी बोलते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि हमें उनकी हर एक चीज का जवाब देना है या उन्हें समझाएं की हम ऐसे क्यों है? अब उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दीजिए। इससे भी आप शांत रहने लग जाएंगे। 

Think Before Response

हम सब में बहुत सारे ऐसे लोग होंगे जो रिस्पांस कि बजाय रिएक्ट करते हैं। यह बहुत गलत बात है। रिएक्शन बहुत ही इंपल्सिव होता है। यह हम जल्दबाजी में कर देते हैं लेकिन यह गलत होता है। इससे हमारा दिमाग डिस्टर्ब हो जाता है। इसलिए आप चीजों का जवाब देने से पहले उन्हें अपने दिमाग में सोचें और उसके बाद रिस्पांस कीजिए। इससे भी आपके अंदर शांति आनी शुरू हो जाएगी।

Stress Management

जिन लोगों को स्ट्रेस मैनेज करना आता है वो लाइफ में कभी भी निराश नहीं होते हैं, हर चीज को पॉजिटिव एटीट्यूड से देखते हैं और उन्हें कोई भी चीज बोझ नहीं लगती है। उनकी प्रोडक्टिविटी भी दूसरों से ज्यादा होती है। अगर आप लाइफ में शांत रहना aur चीजों को स्मूथ करना चाहते हैं तो अपने स्ट्रेस को मैनेज करना शुरू करें।

Stress Management Calmer Life Tips Slow Morning
Advertisment