Advertisment

Women’s Health: मेनोपॉज के बाद क्यों बढ़ जाता है हृदय रोग का खतरा? इन तरीकों से रखें ख्याल

रजोनिवृत्ति: आमतौर पर रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इस दौरान हृदय समस्या से बचने के लिए कौन-कौन से व्यावहारिक कदम उठाए जा सकते हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Risk of heart disease increase in women after menopause

Why does the risk of heart disease increase in women after menopause? मेनोपॉज हर महिला के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, जो उनके प्रजनन वर्षों के अंत का प्रतीक माना जाता है। यह एक प्राकृतिक चरण है। जिससे उनके जीवन और शरीर में कई परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मेनोपॉज में हो रहे हार्मोनल बदलाव होते हैं। जो उनके शरीर में कई समस्याओं को उत्पन्न करते हैं। उन्हीं में से एक हृदय रोग है। आमतौर पर रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर क्यों रजोनिवृति में हृदय रोग का खतरा रहता है और इस दौरान हृदय समस्या से बचने के लिए कौन-कौन से व्यावहारिक कदम उठाए जा सकते हैं।

Advertisment

आखिर क्यों मेनोपॉज में हृदय रोग का खतरा रहता है?

यह मेनोपॉज के लक्षणों में से एक आम लक्षण है। जिस कारण महिलाओं को इस दौरान हृदय रोग से ज्यादा पीड़ित होने का जोखिम बना रहता है। यह आमतौर पर एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में कमी के कारण होता है, क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन रिप्रोडक्शन हेल्थ के साथ-साथ शरीर के अन्य हेल्थ के लिए भी जरूरी होता है। यह हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ कॉग्नीटिव हेल्थ और हार्ट हेल्थ के लिए भी आवश्यक होता है। दरअसल, एस्ट्रोजन में कमी से आर्टरीज में फैट एकत्रित होने शुरू हो जाते हैं, जिससे आर्टरीज में फैट बढ़ जाता है, जो ब्लॉकेज का कारण बनता। ऐसे में यह हृदय संबंधी रोग के खतरे को बढ़ावा देता है। हालांकि, इन लक्षणों को कंट्रोल कर हृदय बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने जीवनशैली में कुछ सुधार लाना होगा

इन तरीकों से रखें मेनोपॉज में हार्ट हेल्थ का ख्याल

Advertisment

1. एक्सरसाइज करें 

एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खासतौर पर हार्ट हेल्थ के लिए, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप प्रतिदिन 15 से 20 मिनट एरोबिक, जॉगिंग और वॉकिंग समेत कई एक्सरसाइज कर सकते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

2. हेल्दी डाइट 

Advertisment

हेल्दी हेल्थ में हेल्दी डाइट का बड़ा योगदान होता है, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए अपने दिनचर्या में हेल्दी डाइट को शामिल करना बेहद जरूरी है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। इसके लिए आप अपने डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल से युक्त आहार को शामिल कर सकती हैं।

3. धूम्रपान का सेवन करने से बचें

अल्कोहल और धूम्रपान का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित होते हैं, क्योंकि यह ब्लड वेसल्स और दिल के लिए खतरनाक होते हैं, इसलिए इससे दूरी बनाए रखें।

Advertisment

4. वजन कंट्रोल करें 

बढ़ा हुआ वजन का असर कोलेस्ट्रॉल पर पड़ता है और यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है, इसलिए इस दौरान बेहद जरूरी है कि वजन को नियंत्रित बनाए रखें। इसके लिए आप हेल्दी डाइट का सेवन कर सकती हैं।

5. नमक का सेवन कम करें 

Advertisment

मेनोपॉज के दौरान ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन हृदय रोग को नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर के जोखिम को बढ़ाता है। जिससे हार्ट प्रॉब्लम हो सकती है।

Women's health मेनोपॉज Menopause symptoms menopause Heart Disease In Women menopause diet Menopause Effects हृदय स्वास्थ्य हृदय रोग हृदय स्वस्थ Menopause Lifestyle heart disease
Advertisment