Menopause Penalty: स्टडीज के अनुसार, Midlife की महिलाओं की सैलरी में 4.3% की गिरावट

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्गन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ डेलावेयर की हाल ही में हुई स्टडीज के अनुसार, बच्चों के पालन-पोषण के सालों के अंत में महिलाओं की अपनी कमाई में कमी का सामना करना पड़ता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Menopause

Menopause Penalty: वर्कप्लेस में महिलाओं को कई तरीकों के भेदभाव का सामना करना पड़ता है, जैसे Pay Gap या Childcare Support की कमी। हाल ही में किए गए एक अध्ययन ने एक और चुनौती का खुलासा किया है - "Menopause Penalty।" यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL), यूनिवर्सिटी ऑफ़ बर्गन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ़ डेलावेयर के अर्थशास्त्रियों के अनुसार, मिडलाइफ में महिलाओं को आय में 4.3% की गिरावट का सामना करना पड़ता है। रिसर्च करने वालों ने कहा कि Menopause के पता चलने के बाद चौथे साल तक यह नुकसान 10% तक बढ़ जाता है।

Advertisment

स्टडीज के अनुसार, Midlife की महिलाओं की सैलरी में 4.3% की गिरावट 

Menopause Penalty

रिसचर्स ने स्वीडन और नॉर्वे से बढ़े डेटा का अध्यन किया। इसमें 1961 और 1968 के बीच पैदा हुई महिलाओं के मेडिकल रिकॉर्ड शामिल थे जिनका मेनोपॉज डायग्नोसिस 45 और 55 वर्ष की उम्र के बीच हुआ था। स्टडी से पता चला कि मिडलाइफ के दौरान वेतन में बड़ा अंतर देखा जाता है।

Advertisment

इसका प्रभाव सभी महिलाओं पर एक समान नहीं है। जिन महिलाओं के पास यूनिवर्सिटी की डिग्री नहीं होती, उन्हें ज्यादा वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता है, जबकि पढ़ी-लिखी महिलाओं को बेहतर जागरूकता के कारण आय में कोई कमी नहीं आती है। इसके अलावा, छोटी और प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं की तुलना में बड़े या सरकारी कंपनियों में काम करने वाली महिलाओं को ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

प्रमुख शोधकर्ता और UCL प्रोफेसर गैब्रिएला कोंटी ने बताया कि रिसर्च केवल उन महिलाओं पर केंद्रित है जिनका औपचारिक रूप से मेनोपॉज डायग्नोसिस किया गया था। उन्होंने Fortune को बताया कि मेनोपॉज में केवल एक तिहाई महिलाओं का डायग्नोसिस मिलती है, इसलिए "यह नहीं कहा जा रहा कि मेनोपॉज में हर महिला को 10% वेतन का नुकसान होता है।"

कोंटी ने समझाया, हम उन महिलाओं की बात कर रहे हैं जिनका मेनोपॉज गंभीर है यानि जिनके लक्षण हैं। ये Perimenopause, मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग या अन्य समस्याएं हो सकती हैं।" शोधकर्ताओं ने पाया, डायग्नोसिस होने के बाद, हम देखते हैं कि इन महिलाओं में थकान, सिरदर्द, माइग्रेन, तीव्र तनाव महसूस करना, उदास महसूस करना जैसे लक्षण भी पाए जाते हैं जो काम करने की क्षमता को प्रभावित करते हैं।

Advertisment

कॉन्टी ने कहा, "जब आपको इस तरह की कई बीमारियाँ होती हैं, तो आप शायद पहले की तरह काम नहीं कर पाती हैं - आप पहले की तरह अच्छा महसूस नहीं करती हैं, और आपकी उत्पादकता पहले जितनी नहीं हो सकती है," ।

मेनोपॉज का अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ता है?

शोधकर्ताओं ने पाया कि मेनोपॉज के दौरान आय में गिरावट, काम करने के कम समय के कारण होती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि मेनोपॉज डायग्नोसिस के बाद चार वर्षों में डिसेबिलिटी इंश्योरेंस लेने की संभावना 4.8% बढ़ गई, जिससे यह पता चलता है कि मेनोपॉज के लक्षण महिलाओं के वर्क पैटर्न को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं।

Advertisment

हालाँकि यह स्टडी केवल दो देशों से संबंधित थे, शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि नतीजा हर जगह लागू हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये जागरूकता, हेल्थ केयर  और मानसिक- भावनात्मक सहायता पर निर्भर करते हैं। गैब्रिएला कॉन्टी ने समझाया, कि मेनोपॉज के दौरान कार्यस्थल का समर्थन एक बड़ी भूमिका निभाता है।

कोंटी ने Fortune को बताया, "अगर आप महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान सहायक कार्यस्थल बनाने में सक्षम हैं, तो यह भी एक बड़ा अंतर ला सकता है।" इस मेनोपॉज पेनल्टी' से शोधकर्ता यह कह रहे हैं कि मेनोपॉज से जुड़ी जागरूकता बढ़ाने और बेहतर हेल्थ केयर और सहायता की जरूरत है।

Perimenopause Menopause