Advertisment

FAQs About Menopause: मेनोपॉज से जुड़े सवालों के जवाब जानिए

बढ़ती हुई उम्र के साथ महिलाओं को बहुत सारे बदलावों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में एक पड़ाव ऐसा भी आता है जहां पर महिलाओं को पीरियड आने बंद हो जाते हैं जिसे हम 'मेनोपॉज' भी कहते हैं। इसके साथ डील करने के लिए आपको इसके बारे में जानकारी होनी जरूरी है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
FAQs About Menopause

(Image Credit: Freepik)

FAQs About Menopause: बढ़ती हुई उम्र के साथ महिलाओं को बहुत सारे बदलावों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में एक पड़ाव ऐसा भी आता है जहां पर महिलाओं को पीरियड आने बंद हो जाते हैं जिसे हम 'मेनोपॉज' भी कहते हैं। इस प्रक्रिया में महिलाएं बहुत सारे शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरती हैं जैसे हॉट फ्लैशेस, नाइट स्वेट, थकावट, इनसोम्निया, माइग्रेन, लो सेक्स ड्राइव, मूड स्विंग्स, डिप्रेशन और स्ट्रेस आदि। मेनोपॉज ज्यादातर 45 साल से लेकर 55 साल की महिलाओं के बीच होती है। इसके साथ डील करने के लिए आपको इसके बारे में जानकारी होनी जरूरी है। आइये आज मेनोपॉज से जुड़े कुछ सवालों के जवाब जानते हैं-

Advertisment

मेनोपॉज से जुड़े सवालों के जवाब जानिए

मेनोपॉज क्यों होता है?

अगर आपको एक साल या फिर 12 महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं या फिर स्पॉटिंग भी नहीं होती है तो आपको मेनोपॉज हो जाता है। यह एक नेचुरल प्रक्रिया है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हॉरमोन लेवल गिर जाता है और ओवुलेशन और पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। हार्मोनल लेवल के उतार-चढ़ाव के कारण आपको बहुत सारे लक्षणों से गुजरना पड़ता है। 

Advertisment

Perimenopause क्या होता है?

यह मेनोपॉज ट्रांजिशन फेस होता है, जहां पर आप  मेनोपॉज की तरफ बढ़ने लग जाते हैं ,इस पड़ाव में आपकी बॉडी में  ओवरीज़ कम हार्मोन प्रोड्यूस करती हैं जिसके कारण आपके पीरियड इर्रेगुलर होने लग जाते हैं। यह पीरियड जब खत्म हो जाता है तब आप मेनोपॉज में चले जाते हैं। 

हॉट फ्लैशेस के साथ कैसे डील किया जा सकता है?

Advertisment

मेनोपॉज के दौरान सबसे आम लक्षण हॉट फ्लैशेस (Hot Flashes) होते हैं। इसमें आप अपनी छाती, चेहरे और गर्दन के पास गर्मी महसूस करते हैं। यह आपकी लाइफस्टाइल में भी बाधा डाल सकते हैं। इसलिए आपको उनके साथ डील करने के लिए ट्रिगर्स की पहचान जरुरी है कि किन चीजों के साथ आपको हॉट फ्लैशेस हो जाते हैं। इसके साथ ही स्ट्रेस को कम करने के लिए अच्छी नींद ले और वेल बैलेंसड डायट खाएं। स्मोकिंग और कैफीन को अवॉइड करें। इन सबके अलावा आप अपने कपड़े को लेयर में पहने। ऐसा इसलिए, जब आपको गर्मी लगे तो आप अपने कुछ कपड़े उतार सके और अपने साथ एक फैन को साथ रखें और ठंडा पानी पिए। 

क्या मेनोपॉज से आपकी सेक्सुअल लाइफ पर असर पड़ता है?

जी हां, मेनोपॉज से आपकी सेक्सुअल लाइफ पर असर पड़ता है जैसे सेक्स ड्राइव कम हो जाती है, वजाइनल ड्राइनेस हो जाती है जिससे सेक्स के दौरान पेन होती है और मेनोपॉज के अन्य लक्षण जैसे हॉट फ्लैशेस। नाइट स्वेट और नींद के अच्छे से ना आने के कारण आपके सेक्शुअल एक्सपीरियंस भी खराब हो सकते हैं। आपको ऑर्गेज्म तक पहुंचने में भी परेशानी होती है और आपका मूड भी लो रहता है। इन सभी के साथ डील करने के लिए और अपनी सेक्सुअल लाइफ को बढ़िया करने के लिए आप  फोरप्ले में एंगेज हो सकते हैं। इसके साथ ही पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करें। वजाइनल ड्राइनेस के लिए लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें। सेक्स के दौरान खुद को टाइम दें ताकि आप Arouse फील कर सके और ज्यादा सेक्सुअल एक्टिविटीज में शामिल होइए। 

Advertisment

मेनोपॉज के लक्षणों के साथ डील कैसे करें?

मेनोपॉज के लक्षणों के साथ डील करने के लिए आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर सकते हैं जैसे एक्सरसाइज, अच्छा खाना, पार्टनर के साथ समय और गहरी नींद आदि। बॉडी और मन को रिलैक्स करने के लिए ब्रीदिंग टेक्निक्स, मेडिटेशन या फिर योग को शामिल करें।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Menopause Perimenopause FAQs About FAQs About Menopause
Advertisment