धर्मेद्र का सफर: बॉलीवुड के He-Man की कहानी अब यादों में

धर्मेद्र जी ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिला जिसका उन्होंने दुख फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड में सांझा किया था। बॉलीवुड में उनकी फिल्म उनके किरदार की वजह से काफी हिट हुई हैं।

author-image
Nainsee Bansal
New Update
Hema Malini and Dharmendra celebrate their 44th wedding anniversary. Image Credit: Esha Deol

file image

धर्मेद्र जी ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिला जिसका उन्होंने दुख फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड में सांझा किया था। बॉलीवुड में उनकी अधिकतर फिल्म उनके रोल और किरदार की भूमिका की वजह से काफी हिट हुई हैं। उन्होंने अपने सफर में बॉलीवुड के नए सितारों को चमकाने से लेकर खुद की गजब परफॉर्मेंस से दिल जीता हैं। उनके अवॉर्ड से अधिक उनकी fans को उनकी कला और परफॉर्मेस बड़ी लुभाती थी। जब उन्हें फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड से नवाजा गया तो उनका लंबा इंतजार उनकी बातो से साफ झलकता हैं। जब उनके आदर्श दिलीप कुमार ने उन्हें ट्रॉफी से नवाजा तो यह घटना उनके 60 साल के लंबे करियर में अवॉर्ड से बड़ी अचीवमेंट बन गई थी।

Advertisment

धर्मेद्र का सफर: बॉलीवुड के He-Man की कहानी अब यादों में

धर्मेद्र जी का सफर 

दिग्गज एक्टर धर्मेद्र जी अब सिर्फ उनके प्रिय और चाहने वालों की यादों में रहेंगे। उनका बॉलीवुड में सफर महान और प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक हैं। उनकी 250 फिल्म में अधिकतर ऐसी फिल्म हैं जो हिट और शानदार हैं। उनका सफर दिल भी तेरा हम भी तेरे फिल्म से शुरू हुआ। पहली ही फिल्म के किरदार से अपनी ऐसी छाप छोड़ना की पर्दे को हिला दिया बहुत ही आश्चर्य वाली बात लगती हैं। उसके बाद शोले में उनका रोल दर्शकों को काफी लुभाता हैं। उनकी यह फिल्म वर्तमान तक एक गजब की फिल्म कही जाती हैं। उन्होंने सिर्फ आज के बॉलीवुड एक्टर जैसे शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सनी देवल के साथ ही नहीं अमरीश पुरी, अभिताभ बच्चन, राज कपूर और संजीव कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ पदों पर काम किया हैं। 

बॉलीवुड के He-Man अब हमारे बीच नहीं

बॉलीवुड के ही मैंन धर्मेंद्र अब इस सांसारिक यात्रा को छोड़ चुके है, यह खबर जब कानों में पड़ती हैं तो विश्वास नहीं होता क्योंकि जिसके किरदार ने हिंदी सिनेमा को नई जान दी और जिसके जाते ही वह युग थम गया। फिल्मों के उनके किरदार उनके दर्शक के दिलों पर गहरी छाप छोड़ देता हैं। पंजाब का शेर फिल्मफेयर कॉन्टेस्ट के जरिए मुंबई आए लेकिन बताते हैं कि खर्चा पानी कुछ तय न था। लेकिन उनकी संघर्ष की कहानी जब वो सुनाते हैं तो आंखे नम हुए बिना नहीं रहती हैं।

Advertisment

पंजाब का शेर बना बॉलीवुड का दिग्गज

पंजाब से मुंबई फिल्म के लिए आते ही भविष्य की चिंता समेटे उनका सफर आसान न था। धर्मेद्र जी सिंगिंग रिलायटी शो में मुंबई का अपना संघर्ष बताते हैं। उनके पास सोने और खाने तक के पैसे नहीं होते थे। तो उन्होंने गैरेज में सोना तय किया था। वे बताते हैं कि भले उनके पास घर नहीं था लेकिन पैसे कमाने की चाह हमेशा थी। उन्होंने फिल्म के अलावा पार्ट टाइम काम भी किया जिससे गुजारा किया जा सके। वे बताते हैं कि "वे जगह जो उनके सफर का हिस्सा थी आज चीख कर उन्हें उनकी सफलता की बधाई देती हैं।" बस उन्होंने सफर में पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ते गए। बस उनके यही अंदाज ने उन्हें दिलो पर राज करने वाला बना दिया।

Bollywood