Advertisment

NCC Republic Day Camp 2024: पहली बार 'पूर्वोत्तर' से लड़कियों का एक पूर्ण बैंड होगा शामिल

पहली बार, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस कैंप 2024 में पूर्वोत्तर की 45 लड़कियों वाला एक बैंड भाग ले रहा है। इसमें 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां शामिल हैं। इसमें कुल 907 लड़कियों की अधिकतम भागीदारी सहित कुल 2,274 कैडेट भाग ले रहे हैं।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
girl band

(Image Credit: Swarajya)

NCC Republic Day Camp 2024: पहली बार, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) गणतंत्र दिवस कैंप 2024 में पूर्वोत्तर की 45 लड़कियों वाला एक बैंड भाग ले रहा है। इसमें 13 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां शामिल हैं जो नॉर्थ ईस्ट के रिच कल्चर हेरिटेज का प्रतिनिधित्व करते हुए और पूरे देश में एनसीसी की पहुंच प्रदर्शन करती हैं। 

Advertisment

NCC Republic Day Camp: पहली बार पूर्वोत्तर से लड़कियों का एक पूर्ण बैंड शामिल 

एक महीने का कैंप 

इस संबंध में डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने 3 जनवरी 2024 को दिल्ली कैंट में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि यह कैंप पूरे एक महीने तक चलेगा। इसमें कुल 907 लड़कियों की अधिकतम भागीदारी सहित कुल 2,274 कैडेट जिसमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 122 कैडेटों के साथ-साथ पूर्वोत्तर के 177 कैडेट भाग ले रहे हैं। इसके अलावा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) के तहत 25 मित्र देशों के कैडेट  तथा अधिकारी भी इस कैंप में भाग लेंगे।

Advertisment

विविधता में एकता का विस्तार

इस कैंप का  महत्व बताते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर के डीजी ने बताया के रिपब्लिक डे कैंप का उद्देश्य कैंडिडेंटों को राष्ट्र की समृद्ध परंपराओं से परिचित कराना, कैडेटों के मूल्यों को बढ़ाना, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक विचारों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से विविधता में एकता को भी विस्तार देगा। कैंप में बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति जैसे उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के चीफ शामिल होंगे। 

लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह की तरफ से 2023 में एनसीसी द्वारा आयोजित एक्टिविटीज के बारे में भी बताया गया जिसमें दो वाइब्रेंट विलेज एरिया कैंप, तीन डीआरडीओ कैंप और एक एयरोस्पेस कैंप समेत 39 बार एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर आयोजित किए गए। 

उन्होंने परिष्कृत प्रशिक्षण दर्शन पर जोर देते हुए बताया कि अब व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने और कैडेटों के सॉफ्ट कौशल में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, उनका विचार क्रेडिट को बेहतर नागरिक बनाने और उनमें राष्ट्रप्रथम की भावना उत्पन्न करने का है। 

NCC Republic Day Camp
Advertisment