Advertisment

चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत की राष्ट्रपति ने जताई अपनी खुशी

ब्लॉग | न्यूज़: कल जैसे ही भारत ने चांद को छुआ पूरे देश में हर्ष और उल्लास की लहर छूट पड़ीI ऐसे में कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जताते हुए इसरो की टीम को अपना आभार व्यक्त किया और उनमें से एक हमारी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी हैंI

author-image
Sukanya Chanda
New Update
dm(Pratidin Time).png

The President Of India Expressed Her Happiness Over The Success Of Chandrayaan 3 (image credit- Pratidin Time)

The President Of India Expressed Her Happiness Over The Success Of Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे नारी शक्ति का एक बहुत बड़ा हाथ हैI इसरो की सीनियर साइंटिस्ट डॉ ऋतु करिधाल श्रीवास्तव एवं एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कल्पना के जैसी महिलाओं ने इस प्रोजेक्ट में एक बहुत ही अहम भूमिका निभाई है और उनकी इस सफलता पर एक और महत्वपूर्ण महिला व्यक्तित्व ने मुबारकबाद दीI  

Advertisment

कैसे किया राष्ट्रपति ने सबका अभिनंदन? 

भारत की द्वितीय महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वह प्रथम महिला राष्ट्रपति हैं जो एक आदिवासी समुदाय को रिप्रेजेंट करती हैंI उन्होंने कल इस शुभ अवसर पर इसरो की पूरी टीम को अपना अभिनंदन दिया कि यह सचमुच एक महत्वपूर्ण अवसर हैI इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि "हमारे वैज्ञानिकों ने न केवल इतिहास रचा है बल्कि भूगोल के विचार को भी नया रूप दिया है। यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण अवसर है, ऐसी घटना जो जीवनकाल में एक बार होती है जिससे सभी भारतीयों को गर्व महसूस हुआ है। मैं इसरो और इस मिशन में शामिल सभी लोगों को बधाई देना चाहूंगी और उन्हें आगे और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं। चंद्रयान की सफलता संपूर्ण मानव जाति के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।"

चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच किया गया था, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) के द्वाराI 40 दिनों की यात्रा के बाद अब जाकर कल 'विक्रम' चांद पर लैंड कर पाया हैI जिससे भारत वह चौथा देश बनता है जिसने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की एवं वह प्रथम देश जिसने चांद के दक्षिणी पोल पर अपना परचम लहरायाI इस अवसर पर पूरे भारत के तमाम पॉलीटिकल, फिल्म एवं स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी ने अपनी बधाइयां दीI चाहे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या फिर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ऐसा लग रहा है जैसे भारत में एक उत्सव का माहौल बन गया होI

भारत नरेंद्र मोदी चन्द्रयान-3
Advertisment