Advertisment

Dear Boys! लड़कियां कोई गेम नहीं जो जीता जाए

प्यार जो कि मन की भावना हैI आज के ज़माने में लोग इस भावना को एक जंग, एक खेल समझ बैठे हैं जो उन्हें किसी भी हाल में जितना हैI प्यार का मतलब पार्टनरशिप है, लेकिन यदि बात हासिल करने की क्या यह प्यार है?

author-image
Sukanya Chanda
New Update
Barbie(Variety).png

Dear Boys! Girls Are Not A Game That You Need To Win (image credit- Variety)

Dear Boys! Girls Are Not A Game That You Need To Win: आज के युग में हम ऐसे कई बार देखते हैं कि यदि किसी लड़के को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो उस लड़की को पाना मानो जैसे उसके जीवन का केवल एक ही मकसद बनकर रह जाता है जिसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं चाहे इसे लड़की के इज्जत पर क्यों ना आ जाए उनकी शान बरकरार रहनी चाहिएI पर इन सब में लड़की की सहमति का क्या कोई मोल है? क्या लड़के एक बार भी यह जाने की कोशिश करते हैं कि उनकी हरकतों से कहीं लड़की को कोई मुश्किल तो नहीं हो रही?

Advertisment

किसी लड़की को इनाम की बहुत और जीत लेने से आपकी शान बढ़ जाएगी?

बिल्कुल भी नहीं! पहली बात तो कोई भी लड़की कोई ट्रॉफी नहीं है जिसे आप पाकर यह समझे कि आप जीत गएI आज के जेनरेशन में खासकर की टीनएज लड़कों में यह देखा गया है कि उनके लिए रिलेशनशिप महेज़ एक खेल बनकर रह गई हैI प्यार या किसी के लिए भावनाएं बहुत ही पवित्र और गहरी होती है जिसे पनपने में वक्त लगता है और जब हो जाए तो उस इंसान को पानी से ज्यादा मायने आपके लिए उस इंसान की खुशी रखती है कि वह जहां भी रहे खुश रहे और सुख में रहे लेकिन जब उस इंसान को पाना आपका जुनून बन जाए तो क्या वह प्यार कहलाता है? जी नहीं! और यही बात सभी लड़कों को समझनी चाहिएI

आंखों देखी आकर्षण तो किसी को भी हो सकता है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप को वह इंसान अपने जीवन में चाहिए ही चाहिएI बहुत बार ऐसा होता है कि यदि किसी लड़के को वह लड़की मिल जाए जिसे वह चाहता है तो उसे गर्व अपने प्यार पर नहीं होता अपितु इस बात पर होता है कि आखिरकार उसे वह लड़की मिल ही गई मानो जैसे उसकी शान बढ़ गई होI लड़की कोई सामान नहीं जिसे आप हासिल कर लो या जिसे आप जीत लोI वह आपके साथ इसलिए है क्योंकि उसने आपको चुना हैI गर्व की इस बात का करें कि अब वह आपकी जिंदगी का हिस्सा है और आप दोनों एक साथ अपना जीवन व्यतीत करने वाले हैंI 

Advertisment

क्या लड़की की सहमति आवश्यक है?

ऐसा इस जेनरेशन के लड़कों को देखकर नहीं लगता हैI जैसा कि पहले कहा गया था प्यार वह है जब किसी दूसरे की खुशी में आपकी खुशी हो लेकिन जब वही प्यार जुनून बन जाए तो आप अपने इगो को संतुष्ट करने के लिए कार्य करते है चाहे इसे आपके मनचाहे इंसान को ही क्यों ना तकलीफ पहुंचेI इस ज़माने में कंपटीशन इस हद तक बढ़ गया है कि आजकल तो लड़की को जीतने के लिए भी कंपटीशन रचा जाता है या फिर क्लास की सबसे लोकप्रिय लड़की को पाने की शर्तI किसी इंसान के भावनाओं के साथ खेलना कोई मजाक नहीं होता अब यही चीज कोई आपके साथ करें तो आप पर क्या बीतेगी? हो सकता है कि आप जिसे पसंद करें उनके मन में आपके लिए भावनाएं न हो तो इसका यह मतलब नहीं होता कि आप उसे पानी के लिए हद पार कर देंI

यह उस लड़की के ऊपर निर्भर करता है कि वह अपने लिए किसे चुनेगीI कृपया उनके जीवन में दखल ना दें और उन्हें कोई तकलीफ ना पहुंचाए क्योंकि किसी को तकलीफ पहुंचाना प्यार नहीं होताI इसलिए जेंटलमैन बनें और किसी की अस्वीकृति को स्वीकार करना सीखे क्योंकि असली मर्द वही जो दूसरों की भावनाओं की कदर करेI

Girls लड़की boys जेंटलमैन
Advertisment