Honor Killing: लड़कियों को 'प्यार' करने पर सजा के रूप में हत्या?

रोजाना ऐसी खबरें आती है जहां पर यह सुनने को मिलता है कि मां बाप या परिवार और रिश्तेदारों की तरफ से लड़की का इसलिए कत्ल कर दिया गया क्योंकि वह किसी लड़के को प्यार करती थी। क्या अब लड़कियों का प्यार करना भी समाज की नजर में गुनाह है?

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Murder (Freepik)

Honor Killing (Image Credit: Freepik)

Honor Killing: रोजाना ऐसी खबरें आती है जहां पर यह सुनने को मिलता है कि मां बाप या परिवार और रिश्तेदारों की तरफ से लड़की का इसलिए कत्ल कर दिया गया क्योंकि वह किसी लड़के को प्यार करती थी और प्रेमी को मिलने जाती थी। क्या अब लड़कियों का प्यार करना भी समाज की नजर में गुनाह है?

लड़कियों को 'प्यार' करने पर सजा के रूप में हत्या?

Advertisment

आज हमारा समाज में इतना आगे बढ़ गया हैं।हमारी महिलाएं साइंस से लेकर राजनीतिक तक हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं फिर भी हम ऐसी सोच को क्यों नहीं मिटा पा रहे हैं? हम किस चीज में पीछे छूट रहे हैं कि हमारी लड़कियों को सिर्फ प्यार करने पर ही मार दिया जाता है। क्या उनकी कोई निजी 'चॉइस' नहीं है?

प्यार करना भी गुनाह

प्यार बहुत खूबसूरत चीज है। भारतीय समाज में यह एक हौआ बन के रह गया है। अभी भी हमारे यहां कुछ ऐसे क्षेत्र मौजूद है जहां लड़कियां अपनी मर्जी से पार्टनर भी नहीं चुन सकती हैं। उन्हें परिवार की बंदिशें में रहना पड़ता है। अगर वह परिवार से बाहर होकर अपने लिए कोई पार्टनर चुनती है या उनसे छुपकर  मिलती है, उस चीज को गलत समझा जाता है। अपनी झूठी शान के लिए उनका कत्ल कर दिया जाता है। ऐसी लड़कियों को मार देना,  कितना जायज है।

क्या एक लड़की की अपनी कोई चॉइस नहीं है?

हम सब के पास मौलिक अधिकार हैं। हम सब अपनी मर्जी से अपने फैसले ले सकते हैं। जब लड़कियों की बात आती है तो उन्हें अपना पार्टनर चुनने नहीं दिया जाता। क्या यह मौलिक अधिकार नहीं है? क्या एक लड़की की अपनी कोई चॉइस नहीं है? इस बात के लिए उनकी हत्या कर देनी हमारी सोच को दिखाता है जो सिर्फ समाज को खुश करने में लगी हुई है। इस बीच मां-बाप को अपने बच्चों की खुशी तक नहीं दिखाई देती।

Advertisment

समाज में हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि लोगों से हिसाब से चलना चाहिए जैसा वह कहते हैं वैसे ही करना चाहिए। उनके हिसाब से कपड़े पहनना चाहिए। क्योंकि समाज में इस बात को गलत बना दिया गया है की लड़की शादी से पहले अगर किसी पार्टनर को मिलती है,  इसलिए हमें भी लगता है कि यह गलत है। लेकिन इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जैसे लड़के अपने लिए महिला पार्टनर को चुन सकते हैं वैसे लड़कियां भी चुन सकती है। इसमें कोई इतनी बड़ी बात नहीं है कि  आपकी शान को ठेस पहुंचे। इस बात का ठेका सिर्फ लड़कियों ने नहीं रखा कि वह आपकी इज्जत का ख्याल रखें। अगर आप बात बराबरी की करते हैं तो फिर तो यह लड़कों पर भी लागू होना चाहिए ।