औरत की चॉइस पर समाज को क्यों समस्या है?

आप अपने आसपास नजर घुमा कर देखें कितनी महिलाएं हैं जो अपनी लाइफ को खुद की शर्तों पर जीती है और अपनी चॉइस के हिसाब से चीजों को करती है। ऐसी बहुत कम महिलाएं होगी जो अपनी लाइफ को अपनी शर्तों पर जीती है और उन्हें दूसरों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
choice (Pinterest)

(Image Credit: Pinterest)

What Problem Does Society Have With Choices Of Women: समाज में डबल स्टैंडर्ड भरपूर है एक बात जो मर्दों के लिए सही बताई जाती है वही बात औरतों के लिए गलत मान ली जाती है। जिन लोगों की तरफ से इस बात के खिलाफ बोला जाता है, उन्हें समाज में बुरा कहा जाता है क्योंकि जब रूढ़िवादी सोच को कोई चुनौती देता है तब समाज के बहुत से लोगों को यह बात अच्छी नहीं लगती। यह चीज़ औरतों की चॉइस के साथ है। औरत अपनी मर्जी से कुछ कर ले, समाज में लोग उसके खिलाफ खड़े हो जाएंगे। क्या अब महिला अपने जीवन को खुद के तरीके जी नहीं सकती?

Advertisment

औरत की चॉइस पर समाज को क्यों समस्या है?

आप अपने आसपास नजर घुमा कर देखें कितनी महिलाएं हैं जो अपनी लाइफ को खुद की शर्तों पर जीती है और अपनी चॉइस के हिसाब से चीजों को करती है। ऐसी बहुत कम महिलाएं होगी जो अपनी लाइफ को अपनी शर्तों पर जीती है और उन्हें दूसरों से कोई फर्क नहीं पड़ता। ज्यादातर  महिलाएं अपनी चॉइस से जिंदगी को जी नहीं पाती क्योंकि उन्हें डर है कि समाज में लोग उसे जज करेंगे उसके बारे में बुरी बातें की जाएगी। इसके अलावा उसके परिवार पर सवाल उठाए जाएंगे। सबसे बड़ी बात उसके कैरेक्टर को उछाला जाएगा। हर  महिला यह चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेंटली स्ट्रांग होने की जरूरत है। ऐसी बातें सीधे आपकी मानसिक स्थिति को खराब करती है। 

एक बात महिलाओं को जरूर समझनी चाहिए  कि अगर समाज के डर से अपनी चॉइस को छोड़ेगी तो उन्हें समाज फिर भी अच्छा नहीं कहेगा। इससे अच्छा है आप अपनी टर्म पर ज़िन्दगी जीना शुरू कीजिए। अपनी चॉइस को प्रस्तुत करिए  क्योंकि आप लोगों को खुश नहीं कर सकते।  जब आप समाज के हिसाब से जीना शुरू करेंगे लोग तब भी आपके बारे में कुछ न कुछ कहेंग कहेंगे इसलिए उनकी बातों को सोचना बंद कर दीजिए। आपका मन छोटे कपड़े पहनने को कर रहा है तो आप पहनिए। इसके साथ ही अगर घूमने या मनपसंद खाना खाना चाहते हैं लोगों की परवाह के बिना सब कुछ कीजिए। अगर लोग आपको कह रहे कि आप पतले हो जाइए यह भी आपको चॉइस है। आगे आप अपनी बॉडी में सहज है तो किसी के लिए मत बदलिए।