Advertisment

Sexual Pleasure Of Women: कब तक महिलाएं खुद को शारीरिक सुख से वंचित रखेंगी?

जब शारीरिक सुख की बात आती है तब ज्यादातर महिलाएं इससे वंचित ही रह जाती हैं क्योंकि उन्हें अपनी शारीरिक जरूरतों के बारे में पता ही नहीं होता है। पार्टनर की तरफ से भी उनकी शारीरिक जरूरत पर भी इतना ध्यान नहीं दिया जाता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
sexless

(Image Credit: TOI)

Sexual Pleasure Of Women: जब शारीरिक सुख की बात आती है तब ज्यादातर महिलाएं इससे वंचित ही रह जाती हैं क्योंकि उन्हें अपनी शारीरिक जरूरतों के बारे में पता ही नहीं होता है। पार्टनर की तरफ से भी उनकी शारीरिक जरूरत पर भी इतना ध्यान नहीं दिया जाता है। सदियों से महिलाएं खुद की शारीरिक जरूर का त्याग करती आ रहीं हैं। उन्हें अपने इरोजेनस ज़ोन नहीं पता होते हैं जहां पर उन्हें प्लेजर फील होता है। इसके साथ ही जब बात मास्टरबेशन की आती है तो इसको लेकर इतनी सारी मिथक समाज में मौजूद है जिस कारण महिलाएं मास्टरबेट करती नहीं है। 

Advertisment

कब तक महिलाएं खुद को शारीरिक सुख से वंचित रखेंगी?

मास्टरबेशन के लिए शर्म

महिलाओं के दिमाग में ऐसी गलत बातें भरी जाती हैं कि  मास्टरबेशन (Masturbation) करना पाप है, महिलाएं मास्टरबेशन नहीं कर सकती हैं और यह सिर्फ पुरुष ही कर सकते हैं जिस कारण महिलाएं खुद को कभी एक्सप्लोर ही नहीं कर पाती है। जब आप मास्टरबेशन करते हैं तब आप अपने बॉडी को ज्यादा जानने लग जाते हैं जिससे आप सेक्स के लिए तैयार होते हैं इसलिए महिलाओं को कभी भी मास्टरबेशन के लिए शर्म या गिल्ट महसूस करने के लिए नहीं है। यह एक सेल्फ लव का तरीका है जिससे आप खुद को प्लेजर दे सकते हैं। 

Advertisment

खुलकर बात करने की जरूरत

महिलाओं को अपनी सेक्सुअल डिजायर्स के बारे में खुलकर बात करने की जरूरत है। अगर आप सेक्स के दौरान कुछ अलग पोजीशन या फेंटेसी ट्राई करना चाहते हैं तो आपको उसके बारे में पार्टनर को जरूर बताना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको सेक्स के दौरान किसी भी पॉइंट पर अनकंफरटेबल महसूस हो रहा है, कहीं पर दर्द हो रहा है या फिर आप उसे एक्टिविटी में शामिल  नहीं होना चाहते हैं तब भी आपको मना करने का हक है। इसके साथ ही महिलाओं को कभी भी किसी भी दबाव या फिर जबरदस्ती में किसी के साथ यौन संबंध बनाने की जरूरत नहीं है। आप हमेशा अपनी प्रेफरेंस को प्रायोरिटी दे। किसी के साथ अगर आपका किसी भी तरीके का यौन संबंध बनाने का मन नहीं है तो आप उन्हें तुरंत मना करें। 

सेक्स टॉयज से कर सकते हैं खुद को सेक्सुअली इंडिपेंडेंट 

सेक्स टॉयज (Sex Toys) ने महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ को इंडिपेंडेंट बना दिया है। इससे महिलाएं खुद को एंपावर महसूस कर रही हैं। पिछले कुछ सालों से इनका इस्तेमाल बहुत बड़ा है. इसको लेकर बहुत सारा सकारात्मक प्रचार भी हो रहा है कि महिलाओं को अगर अपनी बॉडी ऑटोनॉमी चाहिए तो उन्हें इनका इस्तेमाल करना होगा। इससे वो खुद को  एक्सप्लोरर करेंगी और ऑर्गेज्म भी प्राप्त कर सकती हैं क्योंकि महिलाओं को ऑर्गेज्म अचीव करना पुरुषों से थोड़ा कठिन हो सकता है। ऐसी भी बहुत सारी महिलाएं है जिन्हें पुरुषों के साथ संबंध बनाने समय ऑर्गेज्म महसूस नहीं होता है। इसलिए महिलाओं को अपनी बॉडी के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें क्या अच्छा और बुरा लगता है। 

Masturbation sexual pleasure sex toys Sexual Pleasure Of Women
Advertisment