Advertisment

महिलाओं की Body Shaming करना डालता है बुरा असर?

बॉडी शेमिंग चाहें मजाक के तौर में हो या गंभीर बात के जैसे महिलाओं को प्रभावित जरूर करती है। इसके कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Negative impact of body shaming on women

(image credit: pinterest)

The Negative Impact of Body Shaming on Women: आज के समाज में महिलाओं की शारीरिक बनावट को लेकर की जाने वाली आलोचना, जिसे बॉडी शेमिंग कहा जाता है, एक गंभीर समस्या बन चुकी है। बॉडी शेमिंग का मतलब किसी व्यक्ति के शारीरिक आकार, वजन या बनावट पर टिप्पणी करके उसे शर्मिंदा करना है। बॉडी शेमिंग चाहें मजाक के तौर में हो या गंभीर बात के जैसे महिलाओं को प्रभावित जरूर करती है। इसके कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। वह अपने जीवन में और भी चुनौतियों का सामना करती है। तो आइये जानते हैं महिलाओं की Body Shaming करना डालता है बुरा असर?  

Advertisment

Body Shaming के महिलाओं पर पड़ने वाले 5 बुरे असर

1. मानसिक स्वास्थ्य

लोग जो बॉडी शेमिंग करते हैं महिलाओं की उससे उनकी मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पढ़ता है। आलोचना सुनकर वो तनाव में हो जाती हैं और खुद को एक्सेप्ट करने में सक्षम नहीं होती। इसी कारण उनके अंदर अपने सम्मान और आत्मविश्वास की कमी हो जाती है जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है। लगातार बॉडी शेमिंग करने की वजह से महिलाएं सोशल एंजायटी का शिकार भी हो सकती है।

Advertisment

2. शारीरिक स्वास्थ्य

बॉडी शेमिंग न केवल मानसिक स्वास्थ्य पर बल्कि उनकी शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है। जब महिलाएं अपने शरीर को लेकर खुश और संतुष्ट नहीं होती हैं तो वह अनहेल्दी डाइटिंग, अत्यधिक एक्सरसाइज और वजन घटाने की दवाई का सहारा लेती हैं, जो उनके सेहत पर बुरा असर डालता है। इन सब चीजों को करने के कारण उनमें कमजोरी, पोषण की कमी, हार्मोन असंतुलन और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

3. आत्म-स्वीकृति

Advertisment

बॉडी शेमिंग के कारण महिलाएं खुद को एक्सेप्ट नहीं करती और एक नकारात्मक दृष्टिकोण से देखने लगते हैं। महिलाएं खुद को वैसे ही देखने लगती हैं जैसे समाज उन्हें देखता है। इस स्थिति में उनका कॉन्फिडेंस डाउन हो जाता है जिसके कारण कभी-कभी वह खुद से नफरत भी करने लगती हैं और कमियां खोजने लगते हैं। कर्मियों को खोजने के बाद वे दूसरों की तुलना खुद से करती हैं जिससे मानसिक शांति और खुशी में कमी आती है।

4. सामाजिक दबाव

समाज में सुंदरता को प्रमुखता दी जाती है जिसके कारण महिलाओं पर दबाव बना रहता है। सोशल मीडिया, फ़िल्में और एडवर्टाइजमेंट में महिलाओं की छवि को बढ़-चढ़कर दिखाया जाता है जिससे बाकी महिलाओं को लगता है कि वह उनके मुताबिक बहुत पीछे हैं जिसकी वजह से वह खुद को ढालने की कोशिश करती है। अगर वह ऐसा नहीं कर पाती तो उनके में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है और वह लोगों से दूर रहने लगती हैं।

Advertisment

5. संबंधों पर प्रभाव

बॉडी शेमिंग के कारण महिलाओं के ऑफिशियल और पर्सनल रिलेशन पर भी असर पड़ता है। बॉडी शामिंग के कारण महिलाओं का आत्म सम्मान कम होता है जिसके कारणवर्ष वो अपने परिवार और दोस्तों से दूरी बना लेती हैं। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अपनी बॉडी से ना खुश रहने के कारण वह अपने लाइफ पार्टनर से भी दूरी बना लेती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वह आकर्षक नहीं है।

#Women body shaming Impact of Body Shaming on Mental Health
Advertisment