Advertisment

क्यों ज़रूरी है पुरुषों को लड़कियों के शरीर के बारे में जानकारी होना?

औरत का शरीर दिखने में जितना ही सामान्य और समझने में आसान लगता है उतना ही पेंचीदा और विक्सित कांसेप्ट होता है। इनके सिस्टम्स बहुत ही छोटे भले दिखने में होते है पर हर एक चीज़ के कईं सारे और बैकएंड के रिएक्शंस होते हैं।

author-image
Ayushi Jha
New Update
Man Women  (freepik)

(image source: freepik).

Why Is It Necessary For Men To Learn About The Female Body: औरत का शरीर दिखने में जितना ही सामान्य और समझने में आसान लगता है उतना ही पेंचीदा और विक्सित कांसेप्ट होता है। इनके सिस्टम्स बहुत ही छोटे भले दिखने में होते है पर हर एक चीज़ के कईं सारे और बैकएंड के रिएक्शंस होते हैं जैसे की पीरियड्स में मूड स्विंग्स होर्मोनेस के ऊपर नीचे होने के वजह से होना, पीरियड्स से पहले ब्लोटिंग हो जाना, प्रेगनेंसी के दौरान 30 दिनों तक ब्लीड करना, एक बच्चे को अपने अंदर पालना और उसे जन्म देता और भी कितना कुछ है। इतना ज्ञान और एजुकेशन के होने के बाद भी यह एक बहुत ही दुःख ही बात है की इस इक्कीसवी सदी के लोगो को अभी तक महिला के शरीर से जुड़े कईं ज़रूरी जानकारी अभी नहीं पता है।

Advertisment

पुरषों के दिमाग में महिला के शरीर को लेके अभी भी कईं सारे मिथ्स और अनजानी बातें है जिन्हे न आजतक यह जान पाए है और कुछ ना ही कभी समझने की कोशिश कर पाएं हैं। आइये इस ब्लोगे में पढ़े की क्यों समय आगया है की क्यों पुरुषों को महिलाओं के शरीर के बारे में सही जानकारी होना ज़रूरी होगया है। 

जाने क्यों ज़रूरी है पुरुषों को लड़कियों के शरीर के बारे में जानकारी होना

आजकल के समय में जहाँ महिलाएं अपने शरीर को लेकर जागरूक होरही हैं, अपने शरीर के फंक्शनिंग के बारे में सीख रही हैं और उसको संभल कर रखना सीख रही हैं, उसी दौरान ऐसे कईं आबादी में पुरुष हैं जिन्हे महिलाओं के शरीर के बारे में बेसिक सी बातें जैसे की पीरियड्स कैसे और क्यों होते हैं, यह भी नहीं मालूम है। 

Advertisment

महिला का शरीर पुरुषों से कई ज़यादा उलझा हुआ होता है जिसे बिना ठीक से समझे आप नहीं संभल पाओगे। उद्धरण के लिए जैसे की महिला की  योनि खुदको साफ़ रखने के लिए डिस्चार्ज करता है जो की वह खुदसे प्रोडूस करता है और योनि को साफ़ रखता है। अब जाने की क्यों पुरुषों को यह जानकारी होना ज़रूरी है। वजाइनल डिस्चार्ज का रंग और टेक्सचर सफ़ेद जैसा चिपचिपा सा होता है जो सूख जाने पर सख्त हो जाता है। अब इस बात पर ऐसी कई खबर बहार आएं है की कईं बॉयफ्रैंड्स और पुरुष पार्टनर्स अपने महिला पार्टनर्स के अंडरपैन्ट्स में यह देख कर उनपर धोखे का इलज़ाम लगा कर उन्हें छोड़ चुके हैं।

यह बात सुनने में मज़ाक लगता होगा लेकिन बस एक छोटा सा प्रदर्श है की यह कितनी एहम जानकारी होती है जिसका होना बहुत ही ज़रूरी होता है पुरुष और महिला, दोनों को। यह जानकारी होने से एक पुरुष होकर आप अपने पार्टनर्स या किसी और करीबी महिला को कभी किसी रूप में मदद ज़रूर कर पाएंगे। 

पीरियड्स डिस्चार्ज लड़कियों के शरीर के बारे में जानकारी
Advertisment