Why Women Need to Prioritize Their Health: जब भी बात महिलाओं की फिजीकल या मेंटल हेल्थ की आती है तो उनकी तरफ से इसके ऊपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं नहीं दिया जाता है। महिलाओं को अच्छी सेहत के महत्व के बारे में पता ही नहीं होता क्योंकि बचपन से उन्हें कभी सेहत का ध्यान रखना सिखाया ही नहीं जाता है। महिलाओं को कभी भी यह सलाह नहीं दी जाती है कि तबीयत खराब होने पर आराम करना चाहिए। उन्हें सिखाया जाता है कि कैसे दूसरों का ध्यान रखना चाहिए। इसके कारण महिलाएं कभी भी अपनी सेहत को प्राथमिकता देती ही नहीं हैं। आज हम बात करने वाले हैं कि क्यों महिलाओं को समझने की जरूरत है कि उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत बहुत मायने रखती है?
महिलाओं के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखना क्यों जरूरी?
महिलाओं के लिए शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों ही बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्हें दिन में अपने लिए कुछ समय निकालना चाहिए। महिलाओं के साथ उल्टा होता है। वे अपने काम के साथ-साथ दूसरों का बोझ भी अपने ऊपर ले लेती हैं जिससे उनका काम बढ़ जाता है। इसके साथ ही अगर आप एक पत्नी है तो भी आपको अपने पति के सारे काम करने की जरूरत नहीं है बल्कि आप अपने कुछ काम भी उनके ऊपर छोड़ सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि औरत के जिम्मेदारी ही है कि उसे सभी घर के काम करने हैं। एक औरत अगर बाहर जाकर कमाई कर सकती है तो एक पति घर के काम भी कर सकता है और इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। इससे आप एक बुरी पत्नी या फिर माँ साबित नहीं होंगी। आपको दूसरों के ओपिनियन की चिंता करते की जरूरत नहीं है।
मन का बोझ हल्का करें
इसके साथ ही आप अपनी मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखें। आप अपने मन की बातें किसी के साथ खुलकर करें। अगर आपको कोई बात अच्छी नहीं लग रही है या फिर कोई परेशानी हो रही है तो आपको उस बारे में जरूर बताना चाहिए और दूसरे लोगों को मना करना सीखना चाहिए। आपको अपनी बेहतर हेल्थ के लिए मेडिटेशन या फिर योग जरूर करना चाहिए। अगर आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी होगी तो आपमें कॉन्फिडेंस आएगा। इससे आप खुद को स्वीकार करेंगे। आप अपने आप से प्यार करने लगेंगे।
आप सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगीं
एक औरत जब अपनी सेहत का ध्यान रखने लग जाती है तो इससे उसका खुद के ऊपर अधिकार बढ़ जाता है। वह अपने फैसले लेने में सक्षम हो जाती है। और हर छोटी बात के लिए किसी दूसरे के ऊपर निर्भर नहीं होती बल्कि आगे होकर काम करती है। जब आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं तब आप के लिए कोई भी चैलेंज बड़ा नहीं होता। अगर आपकी जिंदगी में कोई मुसीबत भी आती है तो आप उसका सामना डटकर करते हैं। इसलिए आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए और कभी भी इसे फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए।