Advertisment

क्यों महिलाओं की Success को दूसरी नज़र से देखा जाता है?

जब एक औरत ऑफिस या करियर में कोई भी ऊंचा मुकाम हासिल करती है तो आसपास के लोगों में बातें शुरू होने लग जाती है यह तो पक्का अपने बॉस के साथ रिलेशन में आकर ही इतनी ऊपर पोजीशन पर पहुंची होगी।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Women.png

(Image credit - the balance)

Women Success Attributed With Other factors: इसमें कोई शक नहीं है भारतीय समाज मर्द प्रधान है। ऐसा नहीं है कि मर्द प्रधानता आपको सिर्फ नीचे के लेवल पर दिखाई देगी। यह आपको  समाज के हर वर्ग में दिखाई देगी चाहे एक कॉरपोरेट वर्ल्ड हो या फिर पिछड़े वर्ग में हो। जिस कारण जब भी एक महिला सफलता की चोटी पर पहुंचती है तब उस पर बहुत सारे सवाल उठाए जाते हैं। महिला को  पर्सनली और सेक्सुअली जज किया जाता है। उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाते हैं  क्यों महिलाओं के साथ ऐसा भदेभव वाला व्यवहार होता है? समाज में आज भी मर्द और औरत के अलग स्टैंडर्ड माजूद क्यों है?

Advertisment

ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी भी हमारे समाज में पित्तरसता सोच उपस्थित है। आज भी हम महिलाओं को सिर्फ मर्दों के कंट्रोल में देखना चाहते हैं कि हम नहीं चाहते कि औरत अपनी मर्जी से अपने तरीके से जिंदगी को जिए। जिस कारण आज भी महिला सशक्त होकर भी असमानता जैसे व्यवहार से गुजराती है।

क्यों महिलाओं की Success को दूसरी नज़र से देखा जाता है? 

महिलाओं की मूल्य और क्षमताओं पर किया जाता है शक

Advertisment

एक  महिला सब कुछ कर सकती हैं जैसे घर चला सकती है, पैसे कमा सकती है, बच्चों को संभाल सकती है और  अपने परिवार की हर जरूरत का ख्याल रख सकती हैंलेकिन फिर भी  महिलाओं की क्षमताओं पर शक किया जाता है। हम उनकी वर्थ को पहचानते नहीं है?

हमें यह बात हजम नहीं होती कि कैसे इस मर्द प्रधान समाज में औरत सफलता की ऊंचाइयां हासिल कर सकती है  जिस कारण हम उसकी सफलता पर  डाउट करना शुरू कर देते हैं। उसकी सक्सेस को हम नैतिक रूप से  गलत ठहराते हैं।

महिला की सफलता को अलग अलग फैक्टर्स से जोड़ा जाता है

Advertisment

जब एक औरत ऑफिस या करियर में कोई भी ऊंचा मुकाम हासिल करती है तो आसपास के लोगों में बातें शुरू होने लग जाती है यह तो पक्का अपने बॉस के साथ रिलेशन में आकर ही इतनी ऊपर पोजीशन पर पहुंची होगी।  कपड़े देखे थे उसके इसलिए पहन कर आती थी बॉस को इंप्रेस कर सकें। इसका तो पता ही था यह ऐसी है तभी तो इतना ऊपर चली गई।

हमें तो इतने साल हो गए यहां पर बैठें हमारा तो कभी प्रमोशन हुआ नहीं। कपड़े देखें थे कितने छोटे पहन कर आती थी। यह महिलाओं के प्रति जलन  है जो फिर ऐसी बातों  बाहर निकलती है। यह कोई नहीं देखेगा  कि एक महिला ऑफिस के साथ-साथ अपना घर भी देख रही होती है। उसने दिन रात मेहनत करके उस  पोजीशन को हासिल किया होगा लेकिन हम सिर्फ उसकी सक्सेस को उसके कपड़े या फिर उसकी सेक्सुअल लाइफ से जोड़ देते हैं।

Advertisment