Advertisment

Loose Vagina : क्या बार-बार सेक्स करने से वजाइना ढीली होती है?

रिलेशनशिप l ब्लॉग : बार-बार सेक्स करने से वजाइन परमानेंट रूप से ढीली नहीं हो जाती है। यह एक मिथक है जो सच्च नहीं है। वजाइना एक इलास्टिक और मुस्कूलर आर्गेन है जो आराम से सेक्स ड्राइव करते वक्त स्ट्रेच हो जाता है। आइए जानते है इस ब्लॉग में।

author-image
Priti
New Update
Vagina Loose 0. png

Vagina Loose(image credit : Healthline)

Does Frequent Sex Make Your Vagina Loose: बार-बार सेक्स करने से वजाइन परमानेंट रूप से ढीली नहीं हो जाती है। यह एक मिथक है जो सच्च नहीं है। वजाइना एक इलास्टिक और मुस्कूलर आर्गेन है जो आराम से सेक्स ड्राइव करते वक्त स्ट्रेच हो जाता है। इस के अलवा अगर कोई महिलाएँ बच्चे को जन्म देती है तब भी वजाइन स्ट्रेच हो जाता है, लेकिन बाद में वजाइन अपनी सामान्य स्थिति में लौट आता है। ढीली वजाइना के बारे में अक्सर गलतफहमी या गलत सूचना पर लोगो को बाते करते हुआ सुना है। यह समझना जरूरी है की वजाइना के विभिन्न आकारों के होते है और नियमित सेक्स करने से वजाइन अपने स्थायी रूप से खिंचती या ढीली नहीं होती है। अगर हार्मोनल परिवर्तन हो, बच्चे का जन्म हो या फिर कुछ ट्रीटमेंट स्थितियां हो तो ऐसे भी हो सकता है की वजाइना जकड़न को प्रभावित कर सकते हैं पर यह वजाइना लूज़ होना और डेली सेक्स करने से कोई संबंधित नहीं हैं।

Advertisment

क्या हो सकते है वजाइना ढीली होने के कारण?

1.बढ़ती उम्र हो सकती है वजह 

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में बहुत से बदलाव आते रहते हैं। जैसे की त्वचा और मासपेशियां धीरे-धीरे अपनी लचक खोने लगती हैं।जिस के कारण वैजाइना की मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं, इसलिए उसमें ढीलापन आजाता है।

Advertisment

2.बच्चे को जन्म देने के बाद बन सकती है इसकी वजह 

प्रेगनेंसी के वक्त हर महिला का शरीर बहुत सारे उतार-चढ़ाव से फेस करती है। डिलीवरी के बाद भी शरीर में कई बदलाव आता है।जैसे की पैरों और पंजों में सूजन,वजन का बढ़ना या घटना, ब्रेस्ट के आकार में बदलाव ,त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स।बच्चे के जन्म के बाद हर महिलाएँ को अपनी वैजाइना में काफी अंतर महसूस होता है। लेकिन ये समय के साथ वापस नॉर्मल हो जाता है। बच्चे के जन्म के वक्त स्किन और टिशू टूट जाते है जिस वजह से वजाइना ढीला हो सकता है।

3.लुबरिकेंट

Advertisment

सेक्स के दौरान वजाइन अपने स्वाभाविक रूप से लुबरिकेंट देती है और इसकी मांसपेशियां सेक्स के वक्त लिंग या सेक्स टॉय को प्रवेश करने के लिए फैलती हैं। लेकिन इस के बाद आपकी वजाइन अपने आकार में वापस आ जाती है।

4.नियमित सेक्स से वजाइन पर असर

भले ही आप नियमित सेक्स करे रहे हो या फिर कई सेक्स पार्टनर हों आपकी वजाइन बाद में अपने आकार में वापस आ जाएगी।

Advertisment

5.ढीली वजाइन एक मिथक है

सबसे पहली बात आपको बता दु ढीली वजाइन जैसी कोई चीज़ नहीं होती। आपकी वजाइन उम्र और बच्चे के जन्म के कारण समय के साथ बदल सकती है लेकिन यह स्थायी रूप से अपना खिंचाव नहीं खोएगी वही नॉर्मल अपने आकर में आजाएंगी।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

vagina sex सेक्स Does Frequent Sex Make Your Vagina Loose
Advertisment