Relationship Tips: रिश्तों से बुरी यादों को दूर कैसे करें ?

रिलेशनशिप को संभाल के रखना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। कभी-कभी यह जिम्मेदारी निभाने में हम चूक जाते हैं और रिश्ते के अंत तक आ जाते हैं।जब हम किसी रिश्ते में होते हैं तो उसमें बुरी और अच्छी दोनों यादें होती हैं।

author-image
Sneha yadav
New Update
How to Overcome Painful Memories from a Past Relationship and Move Forward

(Image credit: pinterest)

HowtoOvercomePainfulMemoriesfromaPastRelationshipandMoveForward: रिलेशनशिप हमारे जिंदगी का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। हम सब किसी न किसी रिश्ते से बंधे होते हैं चाहे दोस्ती, परिवार या प्रेम का क्यों ही ना हो। रिलेशनशिप को संभाल के रखना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। कभी-कभी यह जिम्मेदारी निभाने में हम चूक जाते हैं और रिश्ते के अंत तक आ जाते हैं। इन रिश्तों में हम ऐसा अनुभव करते हैं जो बहुत दर्द देने वाला होता है जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। जब हम किसी रिश्ते में होते हैं तो उसमें बुरी और अच्छी दोनों यादें होती हैं। अच्छी यादों से तो हम खुश होते हैं पर बुरी याद हमें मन ही मन में परेशान करके रखती है जिसकी वजह से हम बेचैन, तनाव और डिप्रेशन में भी जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं रिश्तो से बुरी यादों को दूर कैसे करें। 

रिश्तों से बुरी यादों को दूर करने के 5 उपाय 

1. सुविकार करना सीखे

Advertisment

अक्सर ऐसा होता है कि हम किसी रिश्ते में रहते हैं और उसे बुरी यादों जुड़ी होती हैं। उन यादों से बचने के लिए हम उसे अनदेखा कर देते हैं पर अनदेखा कर देने से यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य नेगेटिव असर डालता है। अच्छी यादों के साथ बुरी यादों को भी एक्सेप्ट करना सीखना चाहिए। अपनी बातों को रखने में अगर आपको कठिनाई होती है तो आप जर्नलिंग का भी सहारा ले सकते हैं यहां आप बिना किसी जजमेंट के अपनी बात शेयर और सिचुएशन को एक्सेप्ट कर सकते हैं।

2. खुद को समय दे 

किसी भी रिश्ते के अंत होने से हमें बहुत दुख पहुंचता है और उस दुख से उभरने के लिए हमें समय लगता है। बुरी यादों को भूलने के लिए हमें खुद को समय देना चाहिए। अगर हम खुद पर प्रेशर डालेंगे तो हम कभी भी हील नहीं हो पाएंगे। हमें अपने अंदर धैर्य और खुद पर विश्वास रखना चाहिए कि एक दिन हम इन यादों से दूर जरूर होंगे। समय के साथ सब ठीक हो जाता है कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए।

3. मेडीटेशन करे

मेडिटेशन हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। यह हमारी भावनाओं और विचारों को नियंत्रित करने का काम करता है। इसकी वजह से हम बुरी यादों को दूर कर सकते हैं। हमें माइंडफूलनेस एक्सरसाइज भी करनी चाहिए जिसका मतलब होता है हमारा ध्यान केवल वर्तमान और फ्यूचर में हो। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी हमारे मन को शांत और तनाव से मुक्त रखने का काम करती है।

4.बातें शेयर करे

Advertisment

अक्सर ऐसा होता है कि हम मन में बातों को रखते हैं और परेशान हो जाते हैं जिसके कारण हमें तनाव और डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है। हमारे जीवन में ऐसे और भी लोग हैं जो हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं और जो हमें समझते हैं। उनसे हमें अपने बातों को शेयर करना चाहिए इसे हमारा मन भी हल्का होता है। ऐसे लोगों से बात करना जो अनुभवी हैं वह आपको ओवर कम होने में बहुत सहायता करते हैं।

5. फ्यूचर के लिए सोचे

पुरानी चीजों को पीछे छोड़कर फ्यूचर के लिए सोचना बहुत आवश्यक है क्योंकि आने वाला कल हमारे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। हमें अपनी फ्यूचर प्लानिंग करनी चाहिए चाहे वह करियर की हो या फिर रिश्तो की क्यों ही ना हो। पास्ट को छोड़कर आगे बढ़ाना प्रकृति का नियम है। खुद को हमेशा मोटिवेट रखें और हार कभी भी ना माने। नए लक्षणों को निर्धारित करें और उसे अचीव करने के लिए अपना पूरा ध्यान लगा दें।

good relationship tips Healing In Life Why Healing Is An Essential Part Of Life