Advertisment

Relationship Alert: हम कैसे जान सकते हैं की हमारा रिश्ता खतरे में है

ब्लॉग | रिलेशनशिप : वह मेरी कितनी चिंता करता है। कुछ समय तो आप इसी एहसास में डूबे होते हैं। लेकिन समय बीतने के साथ आपको पता चलता है, की यह प्यार नहीं कंट्रोल करना था आपका पार्टनर पूरी तरीके से आप पर हावी होकर आप को कंट्रोल कर रहा था। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
relationship

relationship alert

Relationship Alert: प्यार एक खूबसूरत एहसास है। ये शब्द जितना छोटा है, इसका एहसास उतना ही बड़ा है। प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। प्यार ना उम्र, जात पात, देश और धर्म किसी का मोहताज नहीं होता। पहले तो हम प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे समय बीतने के साथ हमें एहसास होता है की शायद हमने अपना पार्टनर गलत चुन लिया है। अगर जीवन में गलत पार्टनर आ जाता है। तो भी आपको बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताएंगे जिससे आपको पता चल जाएगा की शायद आपने गलत पार्टनर को चुन लिया है और आप पहले से ही अलर्ट हो जाएंगे।

Advertisment

हम कैसे जान सकते हैं की हमारा रिश्ता खतरे में है

relationship alerts

1. पार्टनर को कंट्रोल करना

Advertisment

जब आप नए रिलेशनशिप में आते हैं। तो आपका पार्टनर आपसे कहता है ऐसे कपड़े मत पहनो, लड़कों से दूर रहो, वहां मत जाओ, यहां मत जाओ, ऐसे मत चलो, वैसे मत चलो, उससे दूर रहो, उसके पास रहो तब आपके मन में यह ख्याल आता है, की मेरा पार्टनर मुझसे कितना प्रेम करता है। वह मेरी कितनी चिंता करता है। कुछ समय तो आप इसी एहसास में डूबे होते हैं। लेकिन समय बीतने के साथ आपको पता चलता है की यह प्यार नहीं कंट्रोल करना था आपका पार्टनर पूरी तरीके से आप पर हावी होकर आप को कंट्रोल कर रहा था। अपने हिसाब से वह आपको चला रहा था। यह गलत है कोई किसी की जिंदगी को कंट्रोल नहीं कर सकता। चाहे आप उसे कितना भी प्रेम करते हो। हर इंसान को अपने हिसाब से जीने का अधिकार है।

2. अत्यधिक गुस्सा करना

जब आप अपने पार्टनर किसी भी बात को लेकर नाराज हो जाते हैं। तो आपका पार्टनर आप को समझने यह समझाने की जगह, आप पर आक्रमक होने लगता है। आपके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करने लगता है। तो यह सबसे बड़ा संकेत है आपके गलत पार्टनर चुनने का।

Advertisment

3. कोई एक्सप्रेशन न देना 

कभी-कभी ऐसा होता है की इंसान का चेहरा हर बात को बता देता है। रिलेशनशिप में सबसे बड़ी चुनौती होती है। की अगर आप अपने पार्टनर से कुछ कह रहे हैं, और उसका एक जैसा ही एक्सप्रेशन है। ना वह ज्यादा खुश होता है, और ना ज्यादा गुस्सा करता है तो आप यह समझ लीजिए वह अपनी भावना आपके साथ शेयर नहीं करना चाहता।

4. कंफ्यूजन

Advertisment

किसी भी रिलेशनशिप में स्पेस बहुत जरूरी होता है। आप अपने पार्टनर को भरपूर स्पेस दे। स्पेस का यह बिल्कुल मतलब नहीं है की आप उससे बात करना छोड़ दें या बातों को छुपाए। अगर आपके पार्टनर की कोई भी बात किसी दूसरे से आपको पता चलती है। तो यह सबसे बड़ा संकेत होता है रिश्ते बिगड़ने का।

5. हमेशा सकारात्मक सोचें 

किसी भी रिश्ते का पूरा सच केवल वही जानता है, जो उस रिश्ते को निभाता है। जरूरी नहीं है कीआपके जीवन में केवल नकारात्मक चीजें हो। कभी कुछ अच्छी चीजें भी होती है। बस वह आपके ऊपर है की आप अपने साथ हो रहे हादसे पर कितना गौर करते हैं और उसे समझने की कोशिश करते हैं।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन तलत परवीन का है।

relationship रिश्ता alert हमारा खतरे
Advertisment