Advertisment

Ready For Relationship: जानिए कब आप रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हैं?

रिलेशनशिप में प्यार तो जरूरी है ही लेकिन इसके लिए आपका रेडी होना जरूरी है। यह सुनने में जटिल लग सकता है। चलिए इसे समझते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि हमें किसी से प्यार हो जाता लेकिन हम commitment के लिए तैयार नहीं होते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
Relationship

Image Credit: Pinterest

Signs That You Are Ready For Relationship: रिलेशनशिप में प्यार तो जरूरी है ही लेकिन इसके लिए आपका रेडी होना जरूरी है। यह सुनने में जटिल लग सकता है। चलिए इसे समझते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि हमें किसी से प्यार हो जाता लेकिन हम commitment के लिए तैयार नहीं होते हैं। हमारे मन में बहुत सारे सवाल होते हैं। आप सबसे पहले उनका जवाब चाहते हैं। चलिए आज ऐसे लक्षण जानते हैं जिनसे आप जान पाएंगे कि आप रिश्ते में आने के लिए कब तैयार हैं-

Advertisment

जानिए कब आप रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हैं?

आप Perfection नहीं चाहते

जब आप अपने रिश्ते में परफेक्शन नहीं चाहते हैं तब आप इस बात को समझते हैं कि कोई भी व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता है। हर किसी में कोई कमी होती है और जो व्यक्ति उनको मानता है और उन पर काम करता है, वास्तविक में वही इंसान है और तब आप एक रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार हो जाते हैं। आप कुदरत के इस नियम को समझते हैं कि हम हर काम में अच्छे नहीं हो सकते हैं और इसके लिए किसी दूसरे को नीचा दिखाना भी सही बात नहीं है।

Advertisment

आप Unrealistic चीजों के पीछे नहीं भागते

कई बार हमारी रिलेशनशिप को लेकर ऐसी डिमांड होती है जिन्हें रियल में पूरा नहीं किया जा सकता है। अगर आप इतने में समझदार हो गए हैं कि अब आप रिलेशनशिप में सिर्फ उन चीजों की डिमांड कर सकते हैं जो असल में संभव है तब आप एक रिलेशनशिप में आ सकते हैं। इससे यह चांसेस भी बढ़ जाते हैं कि आपका रिलेशनशिप लंबा चले।

आप हमेशा सीखते हैं

Advertisment

लाइफ के हर पहलू में सीखना बहुत जरूरी है। वहीं पर अगर हम रिश्ते की बात करें तो अभी आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपको सब कुछ पता है या आपको सब कुछ आता है। आप बहुत सारी चीजें अपने पार्टनर से भी सीखते हैं और आपका पार्टनर भी आपसे बहुत कुछ सीखते हैं। इसलिए आपको हमेशा ही अपना दिमाग खुला रखना चाहिए ताकि आप चीजों को ऑब्जर्व कर सके और हमेशा ही कुछ नया सीखते रहें।

खुद का सच जानते हैं

रिलेशनशिप में आने के लिए आप तब भी तैयार हो जाते जब आपको खुद के बारे में पता होता है। आप यह जानते हैं कि मैं भी परफेक्ट नहीं हूं और मुझे भी कोई परफेक्ट नहीं मिलेगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति का इंतजार नहीं करते हैं जो आपको घोड़े पर सवार होकर लेने आएगा और आपकी पूरी जिंदगी को बदल देगा। आप जानते हैं कि मुझमें क्या पोटेंशियल है और मैं कैसे एक रिलेशनशिप को जोड़कर रख सकती हूं। आपको अपने इमोशंस के बारे में भी अवेयर है।

Advertisment

आप आत्म-निर्भर हैं

रिलेशनशिप में आने से पहले आपका आत्मनिर्भर होना भी बहुत जरूरी है ताकि आप हर चीज के लिए पार्टनर के ऊपर निर्भर मत रहें। इससे पार्टनर आपको फॉरग्रांट ले सकता है। उससे आपकी वैल्यू भी कम होगी। इसलिए किसी रिलेशनशिप में आने से पहले आपको इंडिपेंडेंट होना चाहिए ताकि आप अपने फैसले खुद ले सकें और खर्च के लिए भी उनसे माँगना न पड़े। रिलेशनशिप के बारे में सबसे बड़ी मिथ यह होती है कि मेल पार्टनर को ही फीमेल का ध्यान रखना होता है और उनकी जरूरत को ख्याल रखना होता है लेकिन ऐसा नहीं है। आपको पहले खुद को हैंडल करना आना चाहिए कि आप रिश्ते में एक दूसरे को सपोर्ट कर सकें।

independent Unrealistic Expectations perfectionism relationship
Advertisment