Advertisment

महिलाओं को Abusive Relationship में से निकलते समय ये बातें नहीं सोचनी चाहिए

जब भी अब्यूसिव रिलेशनशिप को छोड़ने की बात आती है तो महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती है। उनके मन में अनेक सवाल होते हैं। उन्हें लगता है कि अगर हम अब्यूसिव रिलेशनशिप को छोड़ देंगे तो हमें कोई भी संभालने वाला नहीं होगा-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Abuse

File Image

Thoughts to Avoid When Leaving an Abusive Relationship: जब भी अब्यूसिव रिलेशनशिप को छोड़ने की बात आती है तो महिलाएं ऐसा नहीं कर पाती है। उनके मन में अनेक सवाल होते हैं। उन्हें लगता है कि अगर हम अब्यूसिव रिलेशनशिप को छोड़ देंगे तो हमें कोई भी संभालने वाला नहीं होगा या फिर समाज अकेली महिला को स्वीकार नहीं करेगा। कई बार अब्यूसिव रिश्ते में रहने का कारण बच्चे भी होते हैं जिस कारण भी महिलाएं सहन करना ज्यादा सही समझती हैं। कई बार महिलाओं के पास आर्थिक आजादी भी नहीं होती है। आज हम आपको बताएंगे कि अब्यूसिव रिलेशनशिप में रहना आपके लिए क्यों सही नहीं है

Advertisment

महिलाओं को Abusive Relationship में से निकलते समय ये बातें नहीं सोचनी चाहिए

मुझे रहना पड़ेगा 

अब्यूसिव रिलेशनशिप में रहने से आपकी जान भी जा सकती है। यह बात बिल्कुल सच है और आपको इसके ऊपर ध्यान देने की जरूरत है। आपके लिए सबसे पहले अपनी और बच्चे की सेफ्टी जरूरी है। कभी भी अब्यूसिव रिलेशनशिप में आप सेफ्टी को नजरअंदाज मत करें और हमेशा इसे प्राथमिकता दें।

Advertisment

पार्टनर बदल जाएगा 

अब्यूसिव रिलेशनशिप में आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि आपका पार्टनर बदल जाएगा। अगर आप यह सोच लेंगे तो आप कभी भी उस रिश्ते से बाहर नहीं निकल पाएंगे। ऐसे रिश्ते में कभी भी समझौता करने की कोशिश मत करें क्योंकि आपका पार्टनर कभी नहीं बदलेगा और हमेशा ही आपको दोष देगा। इसलिए सबसे जरूरी आपके लिए फिजिकल और मेंटल वेल्बीइंग है। इसके लिए आप कोई भी समझौता मत करें।

मेरी गलती है 

Advertisment

अब्यूसिव रिलेशनशिप में से महिलाएं इसलिए भी निकल नहीं पाती क्योंकि उन्हें लगता है कि शायद उनकी ही गलती है। उनके ही व्यवहार के कारण पार्टनर उनके साथ अब्यूसिव व्यवहार करता है या फिर उन्हें मारता-पीटता है लेकिन ऐसा नहीं होता है। वह आपके पार्टनर स्वभाव है जो कभी भी नहीं बदलेगा। इसलिए आप खुद में दोष निकालना बंद करें और अपनी वेल्बीइंग के ऊपर ध्यान दें। इससे आपकी ही मेंटल हेल्थ के ऊपर बुरा असर पड़ेगा।

मैं आर्थिक आजाद नहीं हूं 

आर्थिक आजादी हर महिला के लिए बहुत जरूरी है। बहुत सारी महिलाएं आर्थिक निर्भरता के कारण भी रिश्ते से बाहर नहीं निकाल पाती लेकिन ऐसा मत करें। आप रिलेशनशिप में बाहर निकाल कर आर्थिक आजादी का रास्ता खोजे। आप एक अब्यूसिव रिश्ते से बाहर निकाल कर नई शुरुआत कर सकते हैं जहां पर आपको कोई जॉब ढूंढ सकते हैं या फिर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं लेकिन उस रिश्ते में रहकर आपकी कोई ग्रोथ नहीं होगी बल्कि आपका कॉन्फिडेंस कम हो होगा और आप हमेशा अपने आप में ही गलतियां निकालते रहेंगे।

Advertisment

बच्चे की जिंदगी खराब होगी 

अब्यूसिव रिश्ते में रहने से आपके बच्चे की जिंदगी खराब होती है क्योंकि आसपास का माहौल बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। इस तरह उसकी मेंटल हेल्थ भी खराब हो रही है। इसलिए यह मत सोचे कि बच्चें की वजह से आपको भी उस रिश्ते में रहना पड़ेगा बल्कि यहां पर आपको सोच बदलने की जरूरत है। बच्चे को अच्छा माहौल देने के लिए आपको ऐसे रिश्ते में से बाहर निकलना होगा जहां पर एक दूसरे की रिस्पेक्ट और वैल्यू की जाती है।

Codependent Relationship Abusive Relationship Committed Relationship relationship
Advertisment