Coping With Heartbreak: दिल टूटने के बाद खुद की खोज कैसे करें?

दिल टूट जाने के बाद खुद को संभालना आसान नहीं होता है क्योंकि एक समय पर आप उस व्यक्ति को अपना सब कुछ मान लेते हैं। उसके साथ आपकी अटैचमेंट होती है। आप अपनी आइडेंटिटी पर सवाल उठाने लग जाते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
 Breakup

File Image

Ways To Rediscover Yourself After Heartbreak: दिल टूट जाने के बाद खुद को संभालना आसान नहीं होता है क्योंकि एक समय पर आप उस व्यक्ति को अपना सब कुछ मान लेते हैं। उसके साथ आपकी अटैचमेंट होती है। आप अपनी आइडेंटिटी पर सवाल उठाने लग जाते हैं। आपको समझ नहीं आता है कि अब आप कौन हैं। जब आप किसी व्यक्ति के साथ अपना फ्यूचर भी डिसाइड कर लेते हैं, उस समय उसका छोड़कर चले जाना आपकी अपेक्षाओं को भी खत्म कर देता है जिसे सहन करना आपके लिए आसान नहीं होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप दिल टूटने के बाद खुद की खोज पर निकल सकते हैं-

Advertisment

दिल टूटने के बाद खुद की खोज कैसे करें?

1. भावनात्मक बदलाव को स्वीकार करें

दिल टूटने के बाद आप भावनात्मक बदलाव में से गुजरते हैं जैसे दुख, गुस्सा, राहत या यहाँ तक कि सुन्न भी पड़ सकते हैं। ऐसे में खुद को संभालना और समझना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको अपनी भावनाओं के साथ बैठने के लिए समय निकालना चाहिए ताकि आप खुद को हील कर सके। खुद को रोने या अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की इजाजत दें। अगर आप दूसरों से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो अपनी भावनाओं को लिखना शुरू करें।

Advertisment

2. रुकें और अंदर देखें

दिल टूटने से अक्सर आपकी पहचान रिश्ते से जुड़ जाती है। रुकने से आप खुद को अलग कर पाते हैं। दिल टूटने के बाद लोगों को अपनी आइडेंटिटी समझ नहीं आती है। उन्हें लगता है कि उनकी पहचान सिर्फ उस रिश्ते से ही थी लेकिन ऐसा नहीं होता। इसलिए थोड़ी देर रूककर खुद से पूछें कि इससे पहले मैं कौन था? रोज़ाना 5 मिनट ध्यान करें। सिर्फ़ साँस लें और जवाब देने के लिए मजबूर किए बिना अपने विचारों को सुनें।

3. खुद को माफ़ करें

Advertisment

दिल टूटने पर अक्सर हम खुद को दोष देने लग जाते हैं या फिर आपको लगता है कि यह रिश्ता आपकी वजह से टूटा है लेकिन ऐसा नहीं होता है। आपको “क्या होता अगर” की भावनाएँ आती हैं। आपको लगता है कि आप थोड़ी और कोशिश करते तो रिश्ता बच सकता था। वही जब आप ऐसी भावनाओं को पीछे छोड़ने की कोशिश करते हैं तो आपके लिए आगे बढ़ाना आसान हो जाता। यह भावनाएं बार-बार आ सकती हैं लेकिन आपको खुद को दोष देने की बजाय अपने आप से करुणा के साथ पेश आना है।

4. अपने मूल्यों को खोज करें 

कई बार रिलेशनशिप में आने के बाद हम अपनी विचारधारा को खत्म करने लग जाते हैं या फिर हम अपने मूल्य से दूर हो जाते हैं लेकिन अपने मूल्यों को फिर से खोजना आपकी पहचान को मजबूत करता है। ऐसी चीज़ों की लिस्ट बनाएँ जो आपके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती हैं। क्या इस रिश्ते ने उनका सम्मान किया? आपको यह पता होना चाहिए कि आपके लिए क्या जरूरी है। उस समय को याद करें जब आप खुद पर proud करते थे।

Advertisment

5. अपने लोगों पर भरोसा करें

कई बार हमें खुद की पहचान करने में दूसरे लोगों की जरूरत पड़ती है क्योंकि हम खुद को देख नहीं पाते। ऐसे में दोस्त और परिवार आपको बताते हैं कि आप कौन हैं। अपने लोगों से बातचीत करें। इससे आपका दिल भी हल्का होगा और आप खुद को जानने लग जाएंगे। उस व्यक्ति से बात करें जो आपको अच्छी तरह जानता है। उनके शब्दों से आपको अपनी वैल्यू याद आ सकती है।

breakup se bahar kaise nikle Heartbreak Breakups