Advertisment

Ayurvedic Tips: 5 सुपरफूड जो महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करेंगे

चुकंदर भी आयरन का भरपूर स्रोत माना जाता है। चुकंदर हमारे हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर का जूस निकालकर उसमें थोड़ा सा नीबू मिलाकर उसे पी सकते हैं। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में -

author-image
Vaishali Garg
New Update
iron

पालक

Ayurvedic Tips: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत से पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिनमें से एक है आयरन। आयरन हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। आयरन की कमी के कारण हमारी बॉडी में हीमोग्लोबिन सेल्स (Hemoglobin Cells)  बनने में परेशानी होती है। आयरन की कमी के कारण हमारे शरीर में एनीमिया (Anemia) होने का खतरा रहता है। सांस लेने में भी परेशानी अथवा थकावट महसूस होती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में एनीमिया अधिक पाया जाता है। आयरन की कमी पूरी करने के लिए बहुत से आयुर्वेदिक उपचार मौजूद हैं आपको इन तत्वों को अपने खानपान में शामिल करने की जरूरत है। आज हम आपको बताएंगे आयरन की कमी पूरी करने वाले पोषक तत्व के बारे में।

Advertisment

Ayurvedic tips to increase iron levels naturally

1.  पालक

पालक आयरन से भरपूर होता है। यह हमारे शरीर से आयरन की कमी को दूर करता है। आप चाहें तो पालक का जूस, सूप या सब्जी बनाकर उसे खा सकते हैं। पालक हमारे पाचन को भी मजबूत करता है। हम आपको बता दें कि ठंडी में पालक आसानी से उपलब्ध भी हो जाती है।

Advertisment

2.  चुकंदर

चुकंदर भी आयरन का भरपूर स्रोत माना जाता है। चुकंदर हमारे हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर का जूस निकालकर उसमें थोड़ा सा नीबू मिलाकर उसे पी सकते हैं। वैसे तो आपको रोज ही चुकंदर को अपने सलाद के रूप में खाना चाहिए।

3.  ड्राई फ्रूट्स

Advertisment

ड्राई फ्रूट्स (dry fruits) में हर प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आयरन से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में आप अंजीर, खजूर, मुनक्के का सेवन करके आयरन की कमी को अपने शरीर से दूर कर सकते हैं। हम आपको बता दें ड्राई फ्रूट्स के जितने फायदे भी हैं उतने ही खाने में ही स्वादिष्ट भी लगते हैं।

4. गाजर

Advertisment

गाजर हमारे शरीर में पानी की कमी अथवा आयरन की कमी को दूर करता है। गाजर के सेवन से हमारे शरीर में प्लेटलेट्स (platelets) की कमी नहीं होती। आप गाजर का जूस निकालकर अथवा सब्जी बना कर इसका सेवन कर सकते हैं। आप यह सुनिश्चित करें कि आपका सर को कच्ची ही खाएं क्योंकि इसमें ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं।

5.  पाइनएप्पल

आयरन की भरपूर मात्रा वाले फलों में से एक है पाइनएप्पल। पाइनएप्पल जूस पीने से या ऐसे काटकर खाने से हमारे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। यदि आपका भी पाइनएप्पल पसंदीदा फल है तो आप इसे जरूर खाया करें क्योंकि इसके बहुत से फायदे भी हैं।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

Ayurvedic Ayurvedic Tips Hemoglobin आयरन पालक
Advertisment