Advertisment

Parenting Tips: जानिए आप किस तरह बच्चों को खुद से दूर कर रहे हैं?

माता पिता होना एक सुखद और जिम्मेदारीपूर्ण अनुभव है, अपने बच्चों के लिए उनकी सेहत, शिक्षा और सामाजिक विकास की जिम्मेदारी उठाते हैं। लेकिन कई बार माता पिता अपने बच्चों के साथ अपने कारणों से दूरी बना लेते हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Distancing yourself from your children

Parenting Tips (Image Credit: file image)

5 such things due to which you can distance yourself from your children: माता पिता होना एक सुखद और जिम्मेदारीपूर्ण अनुभव है, अपने बच्चों के लिए उनकी सेहत, शिक्षा और सामाजिक विकास की जिम्मेदारी उठाते हैं। लेकिन कई बार माता पिता अपने बच्चों के साथ अपने कारणों से दूरी बना लेते हैं। इस आर्टिकल में, हम आपको उन 5 कारणों के बारे में बताएंगे जिनसे आप अपने बच्चों के साथ दूरी बढ़ा सकते हैं।

Advertisment

अपने बच्चों को खुद से दूर करने के 5 कारण

1. समय की कमी

आधुनिक जीवनशैली में, माता पिता को अक्सर समय की कमी होती है। वे अपने कामों में इतना बिजी होते हैं कि उन्हें अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए प्रयाप्त समय नहीं मिलता है। बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए माता पिता का साथ बेहद ही जरूरी होता है। 

Advertisment

2. ध्यान की कमी

माता पिता अक्सर अपने कामों और चिंताओं में इतने अधिक डूबे रहते हैं कि वे अपने बच्चों का ध्यान नहीं रख पाते। अधिकतर माता पिता अपने बच्चों की देखभाल के लिए हेल्पर रख देते हैं और अपनी जिम्मेदारी से दूर हो जाते हैं। ऐसा करने से बच्चे माता पिता से दूर होने लगते हैं और अकेला महसूस करने लग जाते हैं। 

3. कम्युनिकेशन की कमी

Advertisment

माता पिता सुबह को ऑफिस जाते है और रात को लेट से घर आते हैं, अधिकतर घरों में ऐसा ही माहौल है। कभी कभी तो कई बच्चे अपने माता पिता से अच्छे से बात भी नहीं कर पाते, उनके माता पिता के पास उनके लिए समय ही नहीं होता है। यह समझना बेहद ही महत्वपूर्ण है कि जब माता पिता अपने बच्चों से ढंग से बात नहीं करते तो बच्चों के मन में गलतफहमियां और उनके प्रति आक्रोश भी बढ़ सकता है। 

4. ज्यादातर समय स्क्रीन के सामने बैठे रहना

आजकल के बच्चे अक्सर स्क्रीन के सामने ज्यादा समय बिताते हैं, जिस कारण उनकी अपने माता पिता से दूरी बड़ने की संभावना है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने बच्चों को स्क्रीन टाइम के लिए गाइड करें, उन्हें सही तरीके से इसके नुकसान समझाने की कोशिश करें। 

Advertisment

5. शारीरिक दूरी

कई माता पिता काम के चलते अपने बच्चों से शारीरिक दूरी बना लेते हैं, जिससे उनके बीच संबंध कमजोर हो जाते हैं। कई पैरेंट्स  कमाने के लिए अपने घर से दूर रहते हैं जिस कारण वे अपने बच्चों से दूर हो जाते हैं। 

यह सभी कारण आपको आपके बच्चों से दूर कर सकते हैं और संबंधों को कमजोर बना सकते हैं। लेकिन इस स्तिथि को सुधारने के लिए पॉजिटिव कदम उठाने चाहिए, जैसे कि समय को मैनेज करना, स्क्रीन का समय सीमित करना, और बच्चों के साथ नियमित तरीके से बातचीत करना। ऐसा करने से आप अपने बच्चों के साथ अधिक गहरा संबंध बना सकते हैं और उनके विकास में मदद कर सकते हैं। 

children समय कम्युनिकेशन distance
Advertisment