Advertisment

Parenting Tips: पेरेंट्स अपने बच्चों को जरुर सिखाएं ये बातें

पैरेंट्स होने के नाते आपको अपने ऊपर बच्चे को सारे संस्कार और गुण के साथ रेज करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। आपको अपने बच्चों को बचपन से बेसिक स्किल्स सिखाना जरुरी है ताकि वो अपने जीवन में एक अच्छा इंसान बन पाएं।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
Importance of balancing screen and family time

Parenting Tips: पैरेंट्स होने के नाते आपको अपने ऊपर बच्चे को सारे संस्कार और गुण के साथ रेज करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। आपको अपने बच्चों को बचपन से बेसिक स्किल्स सिखाना जरुरी है ताकि वो अपने जीवन में एक अच्छा इंसान बन पाएं। आपकी परवरिश उनका भविष्य डिसाइड करती है। तो जरुर जान लीजिए कुछ ऐसी बातें वरना रह न जाए आपके परवरिश में कोई कमी।

Advertisment

कुछ खास बातें जो आप अपने बच्चें को जरूर सिखाएं

1. अपने बच्चों को सबका सम्मान करना सिखाएं

सबका सम्मान करना बच्चें को बचपन में सीखने वाले बेसिक चीज़ों में से एक है। उनको बताएं किसी का काम, जेंडर, कलर देखे बिना बड़ा हो या छोटा सबकी इज्जत करनी चाहिए।

Advertisment

2. गलती करने ना डरें

अपने बच्चों को बताए कि बिना डरे गलतियां करे अगर वो गलती नहीं करेंगे तो सीख नहीं पाएंगे आगे नया कुछ एक्सप्लोर नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके मन में हारने का डर पैदा होता जाएगा। इसलिए गलती करें उससे सीखे और आगे बढ़े। सब अपने बच्चें को कई बार सबसे पहले आने लिए प्रेशर डालते रहते हैं। लेकिन कभी उनको हार जाने पर फेलियर से कैसे डील करते हैं वो नहीं सिखाते इसलिए जरुरी है कि उन्हें कभी कोई गलती करने से न रोकें।  

3. अपने बच्चों को अपना दोस्त बनाए

Advertisment

कई बार बच्चों के साथ कुछ गलत होता है पर वो आपको डर से नहीं बताते हैं। आप उनको समझाए कि आप उनके दोस्त हैं और आप उनके लिए हर मुश्किल में उनके साथ खड़े हैं। अपने बच्चों से एक अच्छा रिलेशनशिप बिल्ड करें। 

4. बच्चों को ग्रेड्स के पीछे भागने से रोकें

आप अगर बच्चों को सिर्फ उनके ग्रेड्स के लिए  प्रेशर डालेंगे तो वो सिर्फ वहीं तक सीमित हो जाएंगे अपने बच्चों को बताएं कि नॉलेज जरूरी है मार्क्स नहीं। जीवन में उनसे उनके ग्रेड्स कोई नहीं पूछेगा बल्कि उनको रियल लाइफ की चीजें समझाए।

Advertisment

5. बच्चों को बचपन से डिसीजन मेकिंग सिखाए

डिसीजन मेकिंग जीवन में कितना महत्व पूर्ण है ये आप एक पैरेंट्स होने के नाते जानते ही होंगे लेकिन यही चीज आपको अपने बच्चों को भी सीखानी है उनको बचपन से ही खुद के डिसीजन लेना सिखाए

6. बच्चों को ना बोलना सिखाए

जी हां, वो बच्चा है इसका ये मतलब नहीं वो सबको खुश रखने के लिए सारी चीज़े करें उसे खुद को प्रायोरिटी देना सिखाए और खुद के लिए खड़ा होना सिखाए। जीवन में आगे चलकर यहीं छोटी बाते उसे आगे बढ़ने में मदद करेंगी।

parenting tips
Advertisment