Parenting: क्या सिर्फ माता पिता बच्चों के व्यवहार के लिए जिम्मेदार हैं?

माता पिता बच्चे के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और बच्चों के व्यवहार को प्रभावित करने में भी माता पिता का बड़ा हाथ होता है। क्या केवल माता पिता अपने बच्चों के व्यवहार के लिए जिम्मेदार होते हैं? इस मुद्दे पर विचार करना जरूरी है।

author-image
Ritika Negi
New Update
Who is responsible for children's behaviour?

Children's behaviour (Image Credit: freepik)

Are parents responsible for their children's behavior: माता पिता बच्चे के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और बच्चों के व्यवहार को प्रभावित करने में भी माता पिता का बड़ा हाथ होता है। क्या केवल माता पिता अपने बच्चों के व्यवहार के लिए जिम्मेदार होते हैं? इस मुद्दे पर विचार करना जरूरी है। माता पिता और बच्चों के व्यवहार के बीच संबंध बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। बच्चों का व्यवहार उनके पालन पोषण, परिवारिक माहौल और समाजिक संदेशों का परिणाम होता है। कई लोग मानते हैं कि माता पिता उनके बच्चों के व्यवहार के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होते हैं, जबकि कुछ लोग इस मामले में अलग सोचते हैं। 

बच्चों के व्यवहार के लिए कौन है अधिक जिम्मेदार?

Advertisment

पहले देखा जाए तो माता पिता का बच्चों पर अत्यधिक प्रभाव होता है, क्योंकि वे अपने बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं। बच्चों का व्यक्तित्व, विचार शैली और व्यवहार माता पिता के आदर्शो और उनकी जीवनशैली से प्रभावित होता है। जब माता पिता अच्छे उदाहरण स्थापित करते हैं, तो उनके बच्चे भी उन्हें फॉलो करते हैं। इस प्रकार, माता पिता अपने बच्चों के व्यवहार को सीधे रूप से प्रभावित कर सकते हैं। 

दूसरी ओर कुछ लोगो का मानना इस प्रकार है कि बच्चों का व्यवहार केवल माता पिता से प्रभावित नहीं होता है। उनका व्यवहार उनके स्वतंत्र निर्णयों पर भी आधारित हो सकता है। वे अपने अधिकारों और गलतियों के लिए स्वयं जिम्मेदार होते हैं। कभी-कभी, बच्चे समाज की परिस्थितियों से भी प्रभावित होते हैं। 

सच्चाई यह है कि माता पिता का प्रभाव और समाजिक परिस्थितियों का प्रभाव, दोनों ही बच्चों के व्यवहार पर अधिक या कम असर डालते हैं। माता पिता के साथ अच्छे और पॉजिटिव संबंध होने पर बच्चों ने व्यवहार का प्रभाव भी पॉजिटिव होता है, जबकि अगर समाजिक परिस्थितियों या अन्य विपरीत परिस्थितियों का प्रभाव अधिक हो, तो यह नेगेटिव हो सकता है। 

Advertisment

इसलिए हम कह सकते हैं कि माता पिता का अपने बच्चों के व्यवहार में एक महत्वपूर्ण योगदान होता है, लेकिन वे अकेले ही अपने बच्चे के व्यवहार के लिए जिम्मेदार नहीं होते हैं। समाज, स्कूल और अन्य परिस्थितियां भी बच्चों के व्यवहार में असर डालती हैं। माता पिता को अपने बच्चों के साथ रेगुलर कम्युनिकेट करना चाहिए और उन्हें सही और उचित मार्ग दिखाने का प्रयास करना चाहिए। 

parents Responsible