Parenting Tips: अपने बच्चों को किस तरह समझाएं व्यायाम का महत्व

एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम करना कितना जरूरी है यह हम सभी को पता होता है। यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप 1 या 2 घंटे एक्सरसाइज कर रहे हैं, अपने शरीर को रोज 15 या 30 मिनट देने से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Motivating to do exercise

Importance of exercising (Image Credit: freepik)

How can you motivate your child to exercise: एक स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम करना कितना जरूरी है यह हम सभी को पता होता है। यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप 1 या 2 घंटे एक्सरसाइज कर रहे हैं, अपने शरीर को रोज 15 या 30 मिनट देने से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उन्हें एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करना बेहद जरूर और महत्वपूर्ण है, यह उन्हें स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर करता है। परंतु सबसे बड़ी दुविधा जो पैरेंट्स के सामने आती है वह ये है कि, क्या बच्चा व्यायाम करने को उत्साहित है? यह एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है, लेकिन यह संभव है। इस आर्टिकल के जरिए हम कुछ ऐसे तरीके जानेंगे जिनसे आप अपने बच्चे को व्यायाम करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। 

बच्चों को व्यायाम करने के लिए प्रेरित कैसे करें?

स्वास्थ्य लाभों का महत्व समझाएं

Advertisment

अपने बच्चों को स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएं। उन्हें यह जानकारी दे कि व्यायाम करने से उनका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, उनका दिल मजबूत होगा और उनकी मानसिक ताकत बड़ेगी। नियमित तरीके से व्यायाम करने से वे मजबूत, स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। 

उनके साथ व्यायाम करें

अपने बच्चों के साथ साथ में व्यायाम करके उन्हें प्रेरित किया जा सकता है। अक्सर बच्चे अपने माता-पिता को देखकर काफी चीज़े सीखते हैं इसलिए माता-पिता का भी अपने बच्चे के संग एक्सरसाइज करना लाभदायक हो सकता है। ऐसा करना बच्चों के लिए मजेदार अनुभव हो सकता है और आपके बीच और अधिक गहरा संबंध बन सकता है। 

बच्चों के पसंद के व्यायाम को ढूंढे

अपने बच्चे की रुचि के हिसाब से उन्हें व्यायाम करने के लिए वे गतिविधियां प्रदान करें जो उन्हे आनंद देती हों। कुछ बच्चो को खेलना पसंद होता है, कुछ को डांस करना और कुछ बच्चो को योग करने में आनंद आता है। 

बच्चों को प्रोत्साहन दे और उनकी प्रशंसा करें

Advertisment

जब आपके बच्चे व्यायाम करते है, तो उन्हें प्रोत्साहित करें। समय समय पर उनकी प्रशंसा करें और उनके कार्य को सराहें। ऐसा करने से बच्चों का आत्मविश्वास बड़ेगा और वे अधिक प्रेरित होंगे।

शेड्यूल तैयार करें

अपने बच्चों के लिए एक टाइमटेबल सेट करें जिसमे व्यायाम करने के लिए एक समय निश्चित करें और उस टाइमटेबल को रोजाना फॉलो करें। ऐसा करने से आपका बच्चा पंक्चुअल होना सीखेगा और समय के महत्व को भी समझेगा।

exercise child स्वास्थ्य motivate शेड्यूल