Child Care: अपने बच्चों का ख्याल कैसे रखें

ब्लॉग | पेरेंटिंग: एक बच्चा जब पैदा होता है तभी से उसका ख्याल रखना शुरू हो जाता है। एक बच्चे को आप जितनी केयर से बड़ा करेंगे वो उतना ही बड़ा होकर स्वस्थ और सुशील बनेगा। हम सभी अपने बच्चों का ख्याल बहुत अच्छी तरह से रखने की कोशिश करते हैं।

author-image
Ria Dey
New Update
Babies Irritable(NewsWeak)

How To Take Care Of Your Child (Image Credit - NewsWeak)

How To Take Care Of Your Child: एक बच्चा जब पैदा होता है तभी से उसका ख्याल रखना शुरू हो जाता है। एक बच्चे को आप जितनी केयर से बड़ा करेंगे वो उतना ही बड़ा होकर स्वस्थ और सुशील बनेगा। हम सभी अपने बच्चों का ख्याल बहुत अच्छी तरह से रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी उनके ख्याल रखने में कुछ ना कुछ कमी रह जाती है।

अपने बच्चों का ख्याल कैसे रखें

1. हाथ धोना 

Advertisment

खाने के समय हाथ धोना कितना जरूरी है वो हम सब जानते हैं। जब भी आप बच्चो को खाना खिलाएं हाथ धोना ना भूलें और बच्चों को भी सिखाइए खाने से पहले हाथ धोना। बचपन से ये आदत रहने से वो स्वस्थ रहेंगे।  

2. एक्सरसाइज करना 

एक्सरसाइज हम सभी के लिए बहुत ही उपकारी है। बच्चों को एक्सरसाइज करवाने से उनकी सेहत अच्छी रहती है और शारीरिक ग्रोथ भी सही रहती है।

3. बच्चों को साफ रखना

बच्चों को साफ रखना बहुत ही जरूरी है। उन्हे नियमित स्नान कराना, शैम्पू कराना बहुत जरूरी है।  

4. बेबी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें

Advertisment

बच्चों की स्किन बहुत ही नाजुक होती है। आप जो साबुन, शैम्पू और क्रीम इस्तेमाल करते हों उससे उन्हे नुकसान पहुंच सकता है। इसीलिए हमेशा बेबी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कीजिए। इससे उनकी स्किन अच्छी और स्वस्थ रहेगी। 

5. किताब पढ़ना

बच्चे कहानी सुनने में बहुत ही आग्रही होते हैं। उन्हे नियमित नई-नई कहानी सुनाइए। यदि वो पढ़ सकते हैं तो उन्हे छोटी-छोटी कहानी पढ़ने के लिए बोलिये, इससे उनकी पढ़ने की आदत बनी रहेगी।  

6. नई चीजें सिखाना

बच्चे बहुत ही जल्दी नई चीजें सीख लेते हैं। उन्हें प्रतिदिन नई-नई चीजें सिखाइए, जैसे कि नई गेम्स, छोटी-छोटी कविता, नृत्य। इससे उनका मानसिक विकास होगा।  

7. मैनर्स सिखाना

Advertisment

सभी माता–पिता को अपने बच्चों को मैनर्स सिखाना चाहिए। इससे वो बड़े होकर कैसे समाज में आचार-आचरण करते उसमे प्रभाव पड़ता है। एक अच्छी मैनर्स वाले बच्चे को सभी पसन्द करते हैं।  

एक अच्छी परवरिश ही एक बच्चे का भविष्य निर्धारित करता है। आप जैसे अपने बच्चों की परवरिश करेंगे बड़ा होकर वैसे ही उनका प्रभाव समाज में पड़ेगा।

child Care एक्सरसाइज किताब