Advertisment

कैसे बढ़ती हुई उम्र के साथ बच्चों को जिम्मेदार बनाना चाहिए

बहुत सारे पेरेंट्स अपने बच्चों को देरी से जिम्मेदारी देना शुरू करते हैं। इससे बच्चे जिम्मेदार और इंडीपेंडेंट नहीं बनते हैं। वह हर समय हर चीज के लिए अपने माता-पिता के ऊपर निर्भर रहना शुरू कर देते हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Responsibility on kids

How to Teach Children Responsibility as They Grow Older: बहुत सारे पेरेंट्स अपने बच्चों को देरी से जिम्मेदारी देना शुरू करते हैं। इससे बच्चे जिम्मेदार और इंडीपेंडेंट नहीं बनते हैं। वह हर समय हर चीज के लिए अपने माता-पिता के ऊपर निर्भर रहना शुरू कर देते हैं। ऐसा नहीं है कि आप शुरुआत से ही बच्चे को बड़ी जिम्मेदारी देना शुरू करें। बढ़ती हुई उम्र के साथ बच्चे की जिम्मेदारियों को बढ़ाना शुरू कर देना चाहिए। इससे बच्चे बहुत कुछ खुद करना सीखेंगे और अगर कई बार आप उनके पास नहीं होंगे तब भी वे खुद को मैनेज कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे बढ़ती हुई उम्र के साथ हमें बच्चों की जिम्मेदारियों को बढ़ाते रहना चाहिए?

Advertisment

कैसे बढ़ती हुई उम्र के साथ बच्चों को जिम्मेदार बनाना चाहिए

परफेक्ट मत बनाएं 

जब आप बच्चे को जिम्मेदारी सिखाना शुरू कर रहे हैं तब हर बार बच्चा सक्सेसफुल नहीं होगा। कई बार वह उसमें फेल भी हो सकता है। ऐसे में आप बच्चे से परफेक्शन की उम्मीद छोड़कर उसके effort के ऊपर फोकस करना शुरू करें। आप उसके काम करने की लगन और जुनून को भी कंप्लीमेंट कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आपको बच्चे को शाबाशी तब भी देनी है जब बच्चा काम को पूरा करेगा। 

Advertisment

घर के काम

बहुत सारे घरों में मदर अकेले ही काम करती रहती हैं और उनके घर के कामों में कोई भी उनकी मदद नहीं करता है। ऐसा समझा जाता है कि घर के काम सिर्फ एक महिला की जिम्मेदारी है लेकिन बढ़ती हुई उम्र के साथ आप बच्चे को घर के कामों में शामिल कर सकते हैं जैसे आप अगर कपड़े धो रहे हैं तो आप बच्चे को कपड़े सुखाने के लिए भेज सकते हैं। इसके साथ ही आप खाना बनाने में उनकी मदद ले सकते हैं, जैसे वे आपको छोटी-छोटी चीज पकड़ा सकते हैं। जब आपके बच्चे घर में कामों में शामिल होने लगेंगे तो इससे वह जिम्मेदारी लेना सीख जाएंगे।

उसे अपने काम खुद करने दें 

Advertisment

जैसे-जैसे बच्चे की उम्र बढ़ती है वैसे आपको बच्चे के काम खुद करने छोड़ देने चाहिए। ऐसा आपको धीरे-धीरे करना चाहिए जैसे आपको धीरे-धीरे बच्चों को ब्रश करना नहाना और कपड़े पहनना सिखाना चाहिए। आपको हर समय हर काम उनको खुद नहीं करने देना चाहिए। ऐसे में आप बच्चे को डाइनिंग टेबल पर बिठाकर खाने की प्लेट दे सकते हैं और बच्चा खुद खाना खाने की कोशिश करे। बच्चा शुरुआत में गलतियां कर सकता है, शायद वह खाने में सक्षम भी ना हो लेकिन धीरे-धीरे वह बहुत सारे अपने बहुत सारे काम सीख जाएगा।

फाइनेंस मैनेजमेंट 

बहुत सारे लोगों को जिंदगी में पैसा मैनेज करना ही नहीं आता है। उन्हें पता ही नहीं होता है कि उन्हें कितना पैसा खर्च करना है और कितना बचाना है। इसलिए शुरुआत से ही बच्चों को पैसा जरूर संभालना सिखाना चाहिए और बच्चे को इसकी वैल्यू के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आप बच्चे को पैसा दें और साथ ही उसे जिम्मेदार भी बनाएं कि कैसे उसे इस पैसे को खर्च करना है। जब बच्चा बचपन से ही पैसे की वैल्यू सीखने लगेगा तो धीरे-धीरे बड़ा होकर भी वह पैसे को फॉर ग्रांटेड नहीं लेगा और इसका सही उपयोग करेगा।

Parenting Tips Parenting parenting Suggestion Parenting Styles
Advertisment