Advertisment

Period Talks: बच्चों से पीरियड्स के बारे में बात करना क्यों है जरूरी?

कई जगहों में पीरियड के बारे में बात करना एक टैबू माना जाता है। इसलिए इस विषय के बारे में नॉलेज और समझ की कमी हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों के साथ पीरियड्स के बारे में खुल कर चर्चा करें, उनके सारे सवालों, परेशानियों को सुलझाएं।

author-image
Ritika Negi
New Update
Talking to children about periods.

Period Talks (Image Credit: freepik)

Importance of talking about periods to your children: कई जगहों में पीरियड के बारे में बात करना एक टैबू माना जाता है। इसलिए इस विषय के बारे में नॉलेज और समझ की कमी हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों के साथ पीरियड्स के बारे में खुल के चर्चा करें, उनके सारे सवालों और परेशानियों को सुलझाएं। युवा व्यक्तियों के जीवन में प्यूबर्टी एक महत्वपूर्ण चरण है, जो विभिन्न शारीरिक और भावनात्मक परिवर्तनों के साथ आता है। 

Advertisment

इस उम्र में लड़कियों में एक सबसे बड़ा चेंज आता है वह है पीरियड्स की शुरुआत। हालाँकि,सोशल टैबू, सांस्कृतिक मान्यताओं और पर्सनल डिस्कॉमफर्ट के कारण अपने बच्चे के साथ इस विषय पर खुलकर चर्चा करना थोड़ा चैलेंगिन हो सकता है। पर यह बेहद जरूरी है कि बच्चों के साथ पीरियड्स के बारे में उनसे खुलकर बात करी जाए जिससे वे अपने साथ साथ अपने स्वास्थ का भी ख्याल रख सके।  

पीरियड्स के बारे में खुलकर बात करने के फायदे 

  • Knowledge and empowerment 

    हमारे बच्चों को पीरियड्स के बारे में शिक्षित करने से उन्हें सही जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने शरीर में होने वाले चेंजेस को समझते हैं। 

  • Normalizing Experiences 

    पीरियड्स के बारे में खुली बातचीत युवाओं को स्यूरिटी देती है कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसका अनुभव दुनिया भर में अरबों महिलाएं करती हैं। इन अनुभवों को सामान्य बनाकर, हम पीरियड्स से जुड़ी शर्मिंदगी या शर्म की भावनाओं को कम कर सकते हैं।

  • Reducing fear 

    अकसर ऐसा होता है लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स होते हैं तो उन्हें उसके बारे में जानकारी नही होती। वे अपने शरीर में इस बदलाव को देखकर डर जाती है। उनकी चिंताओं को दूर करके और सवालों के जवाब देकर, हम पीरियड्स से संबंधित चिंता को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हमारे बच्चे जीवन के इस चरण में आत्मविश्वास के साथ आगे बड़े।

  • Building self confidence 

    पीरियड्स पर खुलकर चर्चा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है क्योंकि बच्चो को अपने शरीर के बारे में जानकारी होती है। उन्हें पता होता है कि किस तरह वे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

Periods children confidence प्यूबर्टी
Advertisment