Abroad Study: बच्चा Abroad पढ़ने जा रहा है क्या चीजें जरुरी

Abroad जाकर पढ़ना हर किसी का सपना होता है सही तैयारी और जानकारी के साथ यह सच हो सकता है। आजकल के समय में बच्चे एब्रॉड जाकर पढ़ने को बहुत ज्यादा पहल देते हैं। मां-बाप ने इस चीज में बच्चों का साथ देना शुरू कर दिया है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
study abroad (Pinterest)

Things Should Keep In mind While Going Abroad For Study (Image Credit: Pinterest)

Things Should Keep In mind While Going Abroad For Study: Abroad जाकर पढ़ना हर किसी का सपना होता है सही तैयारी और जानकारी के साथ यह सच हो सकता है। आजकल के समय में बच्चे एब्रॉड जाकर पढ़ने को बहुत ज्यादा पहल देते हैं। मां-बाप ने इस चीज में बच्चों का साथ देना शुरू कर दिया है। इसके बारे मे सही जानकारी होना बहुत जरूरी है ताकि आपको बाहर जाकर किसी भी समस्या का सामना करना पड़े। 

Abroad Study: बच्चा Abroad पढ़ने जा रहा है क्या चीजें जरुरी

प्लानिंग करना जरूरी

Advertisment

जब भी आप एब्रॉड जाने के बारे में सोच रहे हैं तो प्लानिंग बहुत ज्यादा जरूरी है। प्लानिंग और जानकारी के बिना आप जो भी स्टेप लेंगे, उसमें रिस्क मौजूद रहेगा। इसलिए आप जिस भी देश में जा रहे हैं उसकी बेसिक जानकारी, जैसे कैसे रहना है, कैसे लोग होंगे और किस कोर्स में स्टडी करना है। आपके द्वारा इन सब की प्लानिंग पहले से ही की जानी चाहिए। आपके दिमाग में एक बेसिक लेआउट तैयार होना चाहिए।

बजटिंग भी अहम हिस्सा

बजटिंग भी इस प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। आपको अपने बजट को प्लान करके ही चलना चाहिए। बजट का महत्व इसलिए भी और बढ़ जाता है क्योंकि आपका खर्चा उसी कंट्री के हिसाब से आएगा। एक बात ध्यान में रखें खर्चे बहुत ज्यादा होने वाले हैं जैसे पढ़ाई का खर्चा कपड़े रहने खाने-पीने और भी बहुत सारी चीजे इसमें शामिल होंगी। 

भाषाओं की जानकारी

आप जिस भी देश में पढ़ाई के लिए जा रहे हैं उसकी बेसिक जानकारी होना बहुत जरूरी है इससे आपको वहां रहने में आसानी होगी और लोगों से बातचीत में भी परेशानी नहीं आएगी। अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करना चाहते हैं तो वहां भी भाषा का फायदा हो सकता है। 

होम सिकनेस के साथ डील

Advertisment

घर से बाहर जाने से घर की याद तो आती है। यह स्थिति और भी बहुत खराब हो सकती है अगर पहली बार अकेले घर से बाहर निकल रहे हैं। इसके लिए आप रेगुलर परिवार के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही आप खुद को कामों में व्यस्त रखें, जिससे होम सिकनेस नहीं होगी। अपने मन में कोई भी बात छुपा कर मत रखें उसे तुरंत ही अपने घर वालों के साथ शेयर कर लें। जब भी संभव हो आप देश का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

वहां जाकर चीजों को एक्सप्लोर करें

अगर आपको एब्रॉड जाने का मौका मिल रहा है तो सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित मत रहें। वहां के कल्चर, हेरिटेज और हिस्ट्री को जरूर एक्सप्लोर करें। इससे आपको वहां के लोगों के बारे में जानने का और मौका मिलेगा और साथ- साथ  जानकारी में भी बहुत इजाफा होगा। नए-नए लोगों से मिलने से आपका थॉट्स आएँगे।