Advertisment

Physical Activity क्यों है बच्चों के लिए जरूरी?

ये ना सिर्फ उनके मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों का निर्माण करती है बल्कि उनका मानसिक और भावनात्मक विकास भी करती है। साथ ही, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें बीमारियों से बचाती है और दिमाग को तेज बनाकर उनकी पढ़ाई में भी मदद करती है। 

author-image
Anusha Ghosh
New Update
png 435

(Credit : Goally )

Physical Activity: बच्चों के लिए ⁠फिजिकल एक्टिविटी उतनी ही जरूरी है जितना कि उन्हें पौष्टिक भोजन और अच्छी नींद। ये ना सिर्फ उनके मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों का निर्माण करती है बल्कि उनका मानसिक और भावनात्मक विकास भी करती है। साथ ही, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें बीमारियों से बचाती है और दिमाग को तेज बनाकर उनकी पढ़ाई में भी मदद करती है। 

Advertisment

आइए जानें 5 कारणों से जो बताते हैं कि बच्चों को रोजाना शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए

1. शारीरिक विकास

बच्चों में शारीरिक गतिविधि मजबूत हड्डियों और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करती है। दौड़ना, कूदना, खेलना - ये सभी गतिविधियां उनकी हड्डियों को मजबूत बनाती हैं और मांसपेशियों को विकसित करती हैं, जिससे उन्हें अच्छा संतुलन और समन्वय मिलता है। साथ ही, ये उनकी शारीरिक सहनशक्ति को बढ़ाती हैं, जिससे वो कम थकते हैं और पूरे दिन अधिक ऊर्जावान रह पाते हैं। 

Advertisment

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाए

व्यायाम ना सिर्फ बच्चों को मजबूत बनाता है बल्कि उन्हें बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है। रोजाना व्यायाम करने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ये उन्हें मौसमी संक्रमणों से बचाने में सहायक होती है और अगर कभी बीमार भी पड़ते हैं तो जल्दी स्वस्थ होने में भी मदद करती है। 

3. मानसिक और भावनात्मक स्वस्थ्य

Advertisment

शारीरिक गतिविधि सिर्फ शारीरिक फायदे ही नहीं देती बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी बच्चों को स्वस्थ रखती है। व्यायाम के दौरान शरीर में एंडोर्फिन नामक रसायन निकलता है जो मूड को अच्छा करता है, तनाव कम करता है और नींद में भी सुधार लाता है। इसके अलावा, खेलों और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है और सामाजिक कौशल का विकास होता है। 

4. स्वस्थ वजन बनाए रखें

बचपन में ही अच्छी आदतें डालना बहुत जरूरी है। नियमित शारीरिक गतिविधि बच्चों को स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद करती है। इससे उन्हें बचपन में ही मोटापे का खतरा कम हो जाता है और भविष्य में भी स्वस्थ रहने की आदत लगती है। 

Advertisment

5. सीखने की क्षमता में सुधार

 शोध बताते हैं कि नियमित व्यायाम करने वाले बच्चे कक्षा में अधिक ध्यान लगा पाते हैं और उनकी सीखने की क्षमता भी बेहतर होती है। व्यायाम से दिमाग तेज होता है और जानकारी को ग्रहण करने की शक्ति बढ़ती है। 

physical activity रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य
Advertisment