Cybercrime For Women: साइबरक्राइम से महिलाओं को होने वाली प्रॉब्लम्स

सुरक्षा: आज कल के समय में साइबर अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है। लोग अक्सर साइबर अपराधों का शिकार होते हैं। जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में साइबर क्राइम महिलाओं के लिए बहुत ही खतरनाक है। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में - 

author-image
Priya Singh
New Update
Cyber Crime

Women Can Face These Problems Due To Cybercrime ( Image Credit - Navodaya Times, Amarujala )

Cybercrime For Women: पिछले कुछ समय से साइबर अपराधों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इसका कारण बहुत हद तक सोशल मीडिया भी है। ऐसे अपराधों में महिलाओं के साथ भी बढ़ोत्तरी हुई है उन्हें भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। महिलाओं के साथ आज कल साइबर क्राइम की घटनाएँ ज्यादा ही बढ़ी हैं कभी किसी एप से तो कभी सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाया जाता है फिर उन्हें कई तरह से डरा-धमका कर परेशान किया जाता है। इन्टरनेट की साइट्स पर उनके वीडियो-फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे एंठना आदि आज कल आम हो चुका है ऐसे में महिलाओं को बहुत ज्यादा सावधानी से रहने और किसी भी एप या वेबसाइट पर जाने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करने की आवश्यकता है।

जानिए साइबर क्राइम से महिलाओं को क्या परेशानियाँ हो सकती हैं

1. साइबर स्टाकिंग

Advertisment

महिलाएं अक्सर साइबर स्टाकिंग का शिकार होती हैं, जहां पर कोई व्यक्ति डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके उनके कार्यों पर गलत तरीके से नज़र रखता है और परेशान करने, डराने या निगरानी करने की कोशिश करता है। जिसमे की कुछ गलत संदेश शामिल हो सकते हैं, उनकी ऑनलाइन प्रेजेंस पर नज़र रखी जाती है, या यहाँ तक कि इससे फिजिकल डेंजर भी शामिल हो सकता है।

2. ऑनलाइन उत्पीड़न और साइबर धमकी

महिलाएं अक्सर ऑनलाइन उत्पीड़न का शिकार बनती हैं, जो आपत्तिजनक कॉमेंट्स और धमकियों से लेकर उनकी सहमती के बिना उनसे रिलेटेड चीजों का गलत इस्तेमाल भी शामिल हो सकती हैं। साइबरबुलिंग के पीड़ितों महिलाओं का मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है।

3. ऑनलाइन धोखाधड़ी और पहचान की चोरी

महिलाएं ऑनलाइन धोखाधड़ी और पहचान की चोरी के विभिन्न रूपों, जैसे फ़िशिंग स्कैम, के प्रति संवेदनशील होती हैं, जहां अपराधी उन्हें पासवर्ड या वित्तीय विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी लेने के लिए बरगलाते हैं। इन अपराधों से फाइनेंसियल और रेपुटेशन को नुकसान हो सकता है।

4. रिवेंज पोर्न

Advertisment

महिलाओं को रिवेंज पोर्न के साथ गलत तरीके से लक्ष्य बनाया जाता है, जिसमें उनकी फोटोज या पर्सनल प्राइवेट वीडियोज को उनकी सहमति के बिना ही दूसरों को भेजा जाता है। इससे उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भारी नुकसान और अपमान होता है।

5. डिजिटल खातों तक अनाधिकृत पहुंच

महिलाओं को अपने ईमेल, सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन एकाउंट्स तक किसी की पहुंच का अनुभव हो सकता है। हैकर्स पर्सनल इन्फोर्मशन इकट्ठा करके उनका मिसयूज करके तमाम साइबर अपराध कर सकते हैं।

6. ऑनलाइन घोटाले और कपटपूर्ण योजनाएं

महिलाएं विभिन्न ऑनलाइन घोटालों का शिकार हो सकती हैं, जैसे फेक जॉब ऑफर्स, रोमांस स्कैम या अन्य योजनाएं। ये योजनाएं विश्वास का फायदा उठाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप फाइनेंसियल लॉस और इमोशनल प्रॉब्लम होती हैं।

7. व्यक्तिगत जानकारी का गैर-सहमति से साझाकरण

Advertisment

महिलाओं की सहमति के बिना उनकी पर्सनल इन्फोर्मशन, जैसे घर का पता, फ़ोन नंबर, या सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल साझा की जाती है। इससे सिक्यूरिटी और प्राइवेसी पर आक्रमण हो सकता है और इससे कई तरह की परेशानियाँ हो सकती हैं।

#Women महिलाओं Cybercrime साइबर क्राइम