/hindi/media/media_files/2025/05/04/xnzZqBx2BxnZbiW2Lle4.png)
Photograph: (Pinterest)
Women Should Keep These Important Things In Mind For Their Safety: आज के समय में महिला सुरक्षा एक अहम विषय बन गया है। चाहे अगर आप घर हो, कार्यस्थल हो या फिर कहीं यात्रा के कर रही हों महिलाओं को हर जगह सतर्क रहना बेहद जरूरी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना, सही फैसले लेना और कुछ सेफ्टी हैबिट्स को अपनाना उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देता है। आइए जानें कुछ असरदार तरीके जिनकी मदद से महिलाएं अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती हैं।
महिलाएं अपनी सेफ्टी के लिए रखें इन जरूरी बातों का ध्यान
1. खुद को आत्मनिर्भर बनाएं
1.हर लड़की को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेना ही चाहिए जैसे मार्शल आर्ट या बेसिक कराटे। क्योंकि इससे आप अपनी सुरक्षा आसानी से कर सकती हैं।
2. मोबाइल में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई महिला सुरक्षा ऐप्स हमेशा इंस्टॉल रखें।
2. अपने फोन को एक सेफ्टी टूल की तरह इस्तेमाल करें
1. जब भी आप कहीं बाहर अकेली है या फिर अकेली यात्रा कर रही हैं तो अपने फोन का लोकेशन हमेशा ऑन रखें।
2. अपने नजदीकी, परिवार या दोस्तों को अपने ट्रैवल रूट और टाइम हमेशा बताएं।
3. अनजान जगहों में सतर्क रहें
1. आप किसी भी सुनसान जगह या सुनसान रास्तों में जानें से बचें।
2. अगर आप कभी रात में अकेले बाहर निकलते हैं तो उस वक्त कॉन्फिडेंट और अलर्ट जरूर रहें।
4. अजनबियों से दूरी बनाकर रखें
1. किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी अपनी किसा भी तरह की जानकारी शेयर न करें।
2. आप कभी भी टैक्सी, कैब या ऑटो में बैठने से पहले उस वाहन का नंबर नोट जरूर करें और किसी अपनों को भेजें।
5. अपने अंदर ना कहने की आदत डालें
1. अगर आपको कभी भी किसी के साथ असहज महसूस हो तो आप किसी को भी अपने साफ़ शब्दों में "ना" कहें।
2. अगर आपको महसूस को कि आपके आसपास के लोग आपसे नजदीकी बना रहें हैं तो उन लोगों को अपनी सीमाएं बताना सीखें।
6. सेफ्टी गैजेट्स साथ रखें
1. हमेशा महिलाओं को अपने साथ खद की सेफ्टी के लिए जरूरी चाजें साथ रखना चाहिए जैसे पेपर स्प्रे, सेफ्टी अलार्म या छोटा टॉर्च बैग में जरूर रखें।
2. इन चीजों का इस्तेमाल करने का तरीका आप पहले से ही जान लें।
7. मानसिक सतर्कता बनाकर रखें
1. कभी भी किसी अंजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें।
2. अगर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते है तो उस पर अपनी लाइव लोकेशन या प्लान्स शेयर करने से बचें।