Benefits Of Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स के फायदे हमारे स्वास्थ्य पर

blog | sehat: ड्राई फ्रूट्स खाना सभी को बहुत पसंद होता है। ड्राई फ्रूट्स को खाने से शरीर में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स की कमी नहीं होती जिससे मनुष्य शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। तो आइए जाने ड्राई फ्रूट्स के फायदे

Ayushi
23 Feb 2023
Benefits Of Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स के फायदे हमारे स्वास्थ्य पर Benefits Of Dry Fruits: ड्राई फ्रूट्स के फायदे हमारे स्वास्थ्य पर

Benefits Of Dry Fruits

Benefits Of Dry Fruits: जैसा की सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स आमतौर पर स्नैक्स और मिठाई बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टर्स और स्वास्थ्य सलाहकार के अनुसार रोजाना हर मनुष्य को ड्राई फ्रूट्स खाना चाहिए, क्योकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों का भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स एक फल होते है जिसमें से अधिकांश जल को प्राकृतिक रूप से सूर्य के प्रकाश के माध्यम से‌ और डीहाइड्रेटर्स के प्रयोग के माध्यम से हटा दिया जाता है। ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन, खनिजों, फाइबर और उच्च कैलोरी स्नैक्स का एक अच्छा स्रोत हैं।

almonds

क्या हैं ड्राई फ्रूट्स के फायदे

1. बादाम

बादाम को ड्राई फ्रूट्स का राजा कहा जाता है क्यूंकि इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, फाइबर और यूज़फुल फैटी एसिड मौजूद होते है। बादाम एक ट्रेडीशनल स्नैक्स के लिए एक स्वस्थ विकल्प माना जाता है। बादाम एंटी-ऑक्सीडेंट्स में समृद्ध होते हैं और साथ ही इसमें कोलेस्ट्रॉल होता है। बादाम बालों, त्वचा और दांतों के लिए फायदेमंद होता है साथी ही कब्ज, रेस्पिरेट्री ईशूज और हार्ट डिजीज से राहत प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

2. काजू

काजू स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। काजू में मौजूद विटामिन ई और बी- सिक्स का समृद्ध स्रोत माना जाता हैं। काजू खाद्य पदार्थों के साथ उनमें टेक्सचर और स्वाद लाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

3. किशमिश

किशमिश डिहाईड्रिट अंगूर से बने होते हैं और साथ ही मीठे और स्वादिष्ट दोनों प्रकार के भोजन को बनाने में उपयोग किए जाते हैं। किशमिश स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं और इसमें मौजूद पोषक तत्व एसिडिटी को कम करने में मदद करता है, साथ ही डाइजेशन को भी ठीक कर देता है।

4. अखरोट

अखरोट तो सभी को बहुत पसंद है। सभी मनुष्य अखरोट को तोड़ने और फिर खाने का मजा लेते हैं। अखरोट सेहत के लिए बहुत पौष्टिक होते हैं। अखरोट में मौजूद ओमेगा- 3, फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स का भरपूर स्रोत होता है। अखरोट खाने से मनुष्य का दिमाग की याद करने की क्षमता बढ़ जाती है।

5. पिस्ता

पिस्ता विटामिन ई का समृद्ध स्रोत होता है। पिस्ता दिल के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह मनुष्य के शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह डायबिटीज को रोकने और इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसीलिए हर एक डॉक्टर ड्राई फ्रूट्स खाने का सलाह देते हैं जिससे मनुष्य का स्वास्थ्य शारीरिक रूप से बीमारियों से दूर हो जाता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल