Benefits Of Mango: जानें आम के बेहतरीन फ़ायदे हमारी सेहत पर

blogs | sehat : आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। गर्मी के मौसम में आम का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। गर्मी आने से पहले लोग आम का इंतजार करते हैं। गर्मी शुरू होते ही आम मार्केट में बिकना शुरू हो जाता है।

author-image
Ayushi
New Update
Mango

5 Benefits Of Mango

5 Benefits Of Mango: आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। गर्मी के मौसम में आम का सेवन बहुत ज्यादा किया जाता है। गर्मी आने से पहले लोग आम का इंतजार करते हैं। गर्मी शुरू होते ही आम मार्केट में बिकना शुरू हो जाता है। आम को मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। आम का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आम में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर में पोषक तत्वों को पहुंचाने में मदद करते हैं। आम में विटामिन-ए, सी, और डी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं साथ ही आम में फाइबर और मिनरल्स की मात्रा भी काफी पाई जाती है।

आम खानें से हमारे शरीर को क्या फ़ायदे मिलते हैं

Advertisment

1. कैंसर से बचाव करने में मदद

शायद ही आपने सोचा होगा कि, आम का सेवन करते वक्त कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करने में भी आपको  मदद मिलेगा। आम का सेवन करने से 'एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर', 'ल्यूकेमिया' और 'प्रोस्टेट' जैसे कैंसर से बचाव करने में मदद मिलता है। आम में मौजूद 'क्यूरेटिन', 'एस्ट्रागालिन' और फिसेटिन' जैसे कई तत्व होते हैं जो हमारे शरीर में कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं।

2. आम खाने से ठीक रहता है हमरी पाचन क्रिया

आम का सेवन करने से‌ हमारे पेट की पाचन क्रिया  भी ठीक रहती है। आम में कई एंजाइम्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं। जिसके कारण शरीर में भोजन जल्दी पच जाता है। आम में 'साइट्रिक एसिड' और 'टार्टरिक एसिड' शरीर के अंदर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है।

3. आम के सेवन करने से मोटापा कम होता है

Advertisment

अगर आप आम का सेवन करेंगे तो मोटापा से भी छुटकारा पा सकते हैं। आम के गुठली में मौजूद रेशे हमारे शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता हैं साथ ही भूख को कम करता है। कम खाने से मोटापे से भी आप छुटकारा पा सकते हैं।

4. आंखें के लिए फायदेमंद  

आम का सेवन करने से हमारी आंखों को भी बहुत से फ़ायदे मिलते है। आम में भरपूर रूप से विटामिन-ए की मात्रा मौजूद होती है‌। जिससे हमारे आंखों के स्वास्थ्य को भी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को पहुंचाने में मदद करता है। जिसके कारण हमारे आंखों की रौशनी को बढ़ने में भी मदद मिलती है साथ ही कई सारी समस्याएं को भी दूर करता है।

5. इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद

आम में मौजूद विटामिन ए और सी भरपूर रूप से होता है। इसमें 'कॉपर', 'फोलेट', 'विटामिन ई', और 'बी' विटामिन जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। आम में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। जो हमारे शरीर में इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

आम कैंसर इम्युनिटी Mango