Mango Leaf: जानें आम के पत्तों के बेहतरीन फ़ायदे

blogs | sehat : आम के पत्तों का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है। जैसे कि धार्मिक स्थानों पर, स्वास्थ्य के लिए‌ और सजावट के लिए आदि। आम‌ के पत्तों में विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

author-image
Ayushi
New Update
Mango Leaf

5 Benefits Of Mango Leaf

Benefits Of Mango Leaf : आम के पत्तों का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है। जैसे कि धार्मिक स्थानों पर, स्वास्थ्य के लिए‌ और सजावट के लिए आदि। आम‌ के पत्तों में विटामिन मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आम की पत्तियों को कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। आम की पत्तियों का प्रयोग करके आप बीमारियों से भी बच सकते हैं जैसे कि कैंसर और डायबिटीज आदि। हर गर्मी के मौसम में सभी लोग आम का इंतजार करते हैं। आम फलों का राजा होता है साथ ही यह स्वादिष्ट और फायदेमंद भी होता है। आम की पत्तियों में कुछ जरूरी विटामिन मौजूद होते हैं जैसे कि- विटामिन ए, सी, बी और फ्लेवोनॉयल और फिनोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

Advertisment

आम की पत्तियों से क्या फ़ायदे होते हैं

1. बीपी कंट्रोल करने में मदद

आज के युग में बीपी की समस्या बहुत से लोगों को आने लगी है। सभी इस समस्या का उपाय खोजते रहते हैं और तरह-तरह के डॉक्टर‌ से दिखाते हैं साथ ही दवा का इस्तेमाल करते हैं। बीवी को नेचुरल रूप से कंट्रोल करने के लिए आप आम के पत्तों के पानी का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में नेचुरल रूप से रक्त वाहिकाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी साथ ही  वेरीकोस वेंस की समस्या का इलाज प्राकृतिक रूप से होगा।

2. किडनी की समस्याएं को करें दूर

अगर आप आम के पत्तों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी किडनी या फिर पित्ताशय की पथरी का भी इलाज किया जा सकता है‌ साथ ही आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। अगर आप आम के पत्तों को उबालकर पिएंगे तो पथरी मूत्र मार्ग के रास्ते से बाहर निकल आएगी।

3. बालों के लिए लाभदायक

आम के पत्तों का इस्तेमाल करके बाल से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती है। आम के पत्तों में फ्लेवोनॉयड मौजूद होते हैं, जो समय से पहले आपके बालों को सफेद नहीं होने देते। इनमें विटामिन ए और सी की मात्रा मौजूद होती है जो कॉलेजन के उत्पादन में मदद कर सकता है।

Advertisment

4. अस्थमा को कम करने में मदद

अगर आप आम के पत्तों को उबालकर उसका पानी पिएंगे तो आपको अस्थमा या फिर सांस से जुड़ी बहुत से रोग से लड़ने में मदद मिलेगी। आम के पत्तों को उबालकर पीने से आपको खांसी और गले के दर्द से भी राहत मिलेगी। अगर आप आम के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएंगे तो आपके लिए यह बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

5. पेट के अल्सर की समस्याएं को करें दूर

आम के पत्ते का इस्तेमाल करके आप पेट के अल्सर का भी इलाज कर सकते हैं। यह आपके शरीर में मौजूद पेट के अल्सर को प्राकृतिक रूप से ठीक करने में मदद करेगा। नेचुरल रूप से किसी भी बीमारी को ठीक करने में कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Mango Leaf पेट के अल्सर बीपी कंट्रोल आम की पत्तियों