Advertisment

Benefits of Ice Bath: आइस बाथ लेने के 5 फायदे

आज हम बात कर रहे हैं आइस बाथ की। आइस बाथ लेते हुए अब तक हमने कई सेलिब्रिटीज और एथलीटस को देखा है। आइस बाथ कई प्रकार से हमारी बॉडी और माइंड को स्वस्थ रखने में हमारी सहायता करता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में - 

author-image
New Update
5 Benefits of Taking Ice Bath  

5 Benefits of Taking Ice Bath  ( Image Credit - hauterrfly.com )

Benefits of Ice Bath: अब तक आपने आइस बाथ के बारे में तो सुना ही होगा। न्यूज टीवी और सोशल मीडिया पर अब तक आपने कई सेलिब्रिटीज को आइस बाथ लेते हुए फोटोज में देखा भी होगा। ऐसा देखकर अब तक आपके मन में ये विचार जरुर आया होगा कि ये लोग ऐसा क्यों करते हैं और इससे क्या फायदा होता है। आइस बाथ लेते हुए व्यक्ति को देखकर ऐसा लगता है कि ये लोग अपने आप को कोई सजा दे रहे हों लेकिन ऐसा नहीं है आइस बाथ हमारी बॉडी और माइंड के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हैं। इससे माइंड और मसल्स बहुत जल्दी शांत होते हैं। इससे और भी कई तरह के अहम फायदे होते हैं इसलिए ज्यादातर एथलीट और सेलिब्रिटीज आज कल आइस बाथ लेते हैं। 

Advertisment

क्या हैं आइस बाथ लेने के फायदे

1. सूजन को कम करता है 

आइस बाथ उन एथलीटों या व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है जो तीव्र शारीरिक गतिविधियां करते हैं, क्योंकि यह जल्दी रिकवरी करने में सहायता कर सकता है और मसल्स में दर्द कम कर सकता है। अगर मसल्स में स्वेलिंग है तो भी इससे जल्दी आराम मिलता है। 

Advertisment

2. मसल्स रिकवरी करता है 

आइस बाथ शरीर में मौजूद खराब चीजों को बाहर निकालने और मसल्स में लैक्टिक एसिड के निर्माण को कम करके मांसपेशियों की रिकवरी में तेजी लाने का काम करता है। यह मसल्स पेन और थकान को कम करने में मदद कर सकता है।

3. सर्कुलेशन को ठीक करता है

Advertisment

जब आप आइस बात लेते हैं, तो आपकी ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं और आपका शरीर वाहिकासंकीर्णन नामक प्रक्रिया को सक्रिय कर देता है। एक बार जब आप बर्फ के स्नान से बाहर निकल जाते हैं रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। 

4. मानसिक स्थिति में सुधार होता है

आइस बाथ लेना ना केवल फिजिकली बल्कि मेंटली बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। ठंडे पानी से एंडोर्फिन रिलीज में तेजी लाता है, यह एक नेचुरल मूड बूस्टर है। आइस बाथ लेने से तनाव कम करने, मूड में सुधार करने और शांत और आराम की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

Advertisment

5. इम्यून फंक्शन अच्छे से काम करता है

ठंडे पानी का एक्सपोजर वाइट ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में तेजी लाता है, जो कि इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी होता है। नियमित रूप से आइस बाथ इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और बॉडी में संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है साथ ही इम्यून सिस्टम ठीक प्रकार से काम भी करता है।

Ice Bath Benefits of Ice Bath आइस बाथ सेलिब्रिटीज
Advertisment