Advertisment

Herbs For Women: जानें महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ जड़ी बूटी

महिलाओं में आने वाले 'पीरियड्स', 'हार्मोनल बदलवा', और 'प्रेगनेंसी' आदि के कारण उन्हें ज्यादा स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ता है। ताकि वह फिट और स्वस्थ रह सकें। आज के युग में बहुत सारे इलाज मार्केट में उपलब्ध है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Ayushi
New Update
Herbs For Women

5 Best Herbs For Women

5 Best Herbs For Women : हर एक व्यक्ति के लिए सबसे जरूरी उनका स्वास्थ होता है। पुरुषों के मुताबिक महिलाओं को अधिक बीमारियां होने का खतरा माना जाता है। महिलाओं में आने वाले 'पीरियड्स', 'हार्मोनल बदलवा', और 'प्रेगनेंसी' आदि के कारण उन्हें ज्यादा स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ता है। ताकि वह फिट और स्वस्थ रह सकें। आज के युग में बहुत सारे इलाज मार्केट में उपलब्ध है। मगर उनमें से आज भी सबसे ज्यादा भरोसेमंद आयुर्वेदिक इलाज माना जाता है। तो आइए इस हेल्थ ब्लॉग में हम जानें महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ जड़ी बूटी।

Advertisment

महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन जड़ी बूटी कौन से हैं

1. अशोक

Advertisment

इसकी छाल का उपयोग मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अशोक का उपयोग गर्भाशय के रोग, प्रसव के समय दर्द और अंडाशय संबंधी समस्याओं में भी किया जाता है। यह एक शांतिप्रद जड़ी-बूटी है जो महिलाओं को स्वस्थ बनाए रखती है।

2. सफेद मुसली

यह जड़ी-बूटी 'विटामिन', 'प्रोटीन', और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सफेद मुसली का उपयोग 'स्त्रीरोगों', 'मांसपेशियों के दर्द' और 'शीघ्रपतन के इलाज में' किया जाता है। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Advertisment

3. शतावरी

यह प्रसव के बाद शरीर को फिट रखने में मदद करता है और गर्भाशय के संरचना को बनाए रखता है। शतावरी आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे आपका मन भी निशांत रहेगा। आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा पर ग्लो और शरीर फिट रखने में शतावरी का बड़ा योगदान है। शतावरी आपको बेल या फिर झाड़ की तरह नजर आएगा‌। पुराने ग्रंथों के अनुसार यह महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन जड़ी बूटी मानी जाती है।

4. जीरा

Advertisment

यह महिलाओं के लिए उपयोगी है क्योंकि इसमें 'एंटीऑक्सिडेंट्स' से भरपूर गुण मौजूद होते है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जीरा का इस्तेमाल हमेशा खाना बनाने से पहले किया जाता है ताकि हमारा पाचन क्रिया स्वस्थ रह सकें। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी जड़ी बूटी में जीरा भी शामिल है।

5. मंजिष्ठा के पौधे

मंजिष्ठा के पौधे आपको जंगली झाड़ नजर आएगी। यह पौधा आपको कहीं पर भी पार्क या फिर जंगल में मिल जाएगा। रिसर्च के अनुसार, आयुर्वेद में महिलाओं के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ जड़ी बूटी माना गया है। मंजिष्ठा के पौधे आपके शरीर में खून साफ करने में मदद करते हैं, इंफेक्शन से भी लड़ने में मंजिष्ठा के पौधे मदद करते हैं साथ ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां को कम करने में मदद करते हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

प्रेगनेंसी महिलाओं Herbs जड़ी बूटी अशोक
Advertisment