Advertisment

Healthy Food: PCOS से पीड़ित महिलाएं डाइट में करें ये 5 बदलाव जल्द दूर होगी समस्या

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में तेजी से बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्या है। यह हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है, जिससे अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुंहासे और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

author-image
Priyanka upreti
New Update
PCOS Problem (1)

pinterest

5 Diet Changes Women with PCOS Should Make for Better Health: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में तेजी से बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्या है। यह हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है, जिससे अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, मुंहासे और प्रजनन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके इस समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। यहां बताए गए पांच डाइट बदलाव आपकी मदद कर सकते हैं| 

Advertisment

PCOS से पीड़ित महिलाएं डाइट में करें ये 5 बदलाव जल्द दूर होगी समस्या

1. शर्करा का सेवन कम करें

PCOS में इंसुलिन प्रतिरोध आम समस्या है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए प्रोसेस्ड फूड, सफेद चीनी और मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें। इसके बजाय, नेचुरल स्वीटनर जैसे गुड़ या शहद का उपयोग करें। साबुत अनाज, जौ, और दलिया जैसे लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों खाए ।

Advertisment

2. प्रोटीन युक्त आहार लें

प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। अपनी डाइट में अंडे, मछली, चिकन, दालें, और नट्स जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। ये न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाएंगे, बल्कि वजन नियंत्रण में भी सहायक होंगे।

3. फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं

Advertisment

फाइबर युक्त आहारइंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। पालक, ब्रोकली, गाजर, सेब, और जामुन जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और वजन घटाने में सहायक होता है।

4. एंटीऑक्सिडेंट युक्त फूड्स शामिल करें

PCOS से लड़ने के लिए शरीर को एंटीऑक्सिडेंट्स की आवश्यकता होती है। बेरीज, हरी चाय, डार्क चॉकलेट, और नट्स में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। ये सूजन को कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

Advertisment

5. हेल्दी फैट का सेवन बढ़ाएं

संतुलित हार्मोनके लिए स्वस्थ वसा का सेवन जरूरी है। एवोकाडो, नट्स, बीज और ओमेगा-3 युक्त आहार को अपने खाने में शामिल करें। ये शरीर को स्वस्थ रखते हैं और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं।

PCOS Best foods for PCOS facts about pcos
Advertisment