Bloating Cure Drinks: पेट की सूजन घटाने वाले 5 असरदार पेय

Bloating Cure Drinks: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, गलत खानपान और तनाव के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। यह 5 असरदार ड्रिंक्स ही जिनसे ब्लोटिंग दूर हो सकती हैं।

author-image
Tamnna Vats
New Update
Period Bloating

Bloating Cure Drinks: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, गलत खानपान और तनाव के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। इन समस्याओं में सबसे आम है पेट की सूजन या ब्लोटिंग। भारीपन लगने गैस ज्यादा बनने का यह संकेत होता है कि पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा। ऐसे में कुछ घरेलू और प्राकृतिक ड्रिंक्स फायदेमंद साबित होते हैं। ये ना सिर्फ पेट की सूजन कम करते हैं बल्कि पाचन को भी सुधारते हैं। यह 5 असरदार ड्रिंक्स ही जिनसे ब्लोटिंग दूर हो सकती हैं।

Advertisment

पेट की सूजन घटाने वाले 5 असरदार पेय

1. सौंफ का पानी

सौंफ को पाचन के लिए एक बेहतरीन हर्ब माना जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और गैस हटाने वाले गुण होते हैं। रात में एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ भिगो दें और सुबह खाली पेट छानकर पिएं। यह पेट की गैस, सूजन और बदहजमी को दूर करने में मदद करता है। खाने के बाद भी सौंफ का पानी पीने से भारीपन नहीं होता।

Advertisment

2. अदरक की चाय

अदरक में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। एक कप गर्म पानी में थोड़ी अदरक उबालकर उसमें थोड़ा सा नींबू और शहद मिला लें। यह चाय पेट की जलन, गैस और ब्लोटिंग को जल्दी आराम देती है। दिन में एक से दो बार इसका सेवन फायदेमंद होता है।

3. अजवाइन का पानी

Advertisment

अजवाइन आयुर्वेद में एक प्रसिद्ध औषधि है जो खासतौर पर पाचन संबंधी समस्याओं के लिए जानी जाती है। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच अजवाइन मिलाकर पीने से पेट की गैस, मरोड़ और सूजन में राहत मिलती है। यह पेट को साफ रखने में भी मदद करता है और भूख बढ़ाता है।

4. नींबू और शहद का पानी 

यह सबसे आसान और लोकप्रिय घरेलू नुस्खा है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीना न सिर्फ शरीर को डिटॉक्स करता है, बल्कि पेट की सूजन को भी कम करता है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

Advertisment

5. पुदीने की चाय

पुदीना एक ठंडक देने वाला और पाचन में सहायक पौधा है। इसकी चाय पीने से पेट को ठंडक मिलती है और सूजन घटती है। पुदीने की पत्तियों को गर्म पानी में डालकर 5 मिनट उबालें और छानकर पी लें। इसमें चाहें तो थोड़ा सा नींबू भी मिला सकते हैं।

Bloating drinks पाचन प्राकृतिक