Advertisment

Benefits Of Apricot: पाचन बढ़ाने सहित जानें खुबानी खाने के अन्य फायदे

हैल्थ: सही मात्रा में खुबानी खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। खुबानी का स्वाद खट्टे मीठे की वजह से विश्व भर में लोकप्रिय है। यह डायबिटीज़ लोगों के लिए भी फायदेमंद है। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
05 Apr 2023
Benefits Of Apricot: पाचन बढ़ाने सहित जानें खुबानी खाने के अन्य फायदे

Apricot

Benefits Of Apricot: यह एक बीच युक्त फल है। इसे सुखाकर ड्राई फ्रूट्स की तरह इस्तेमाल करते हैं। खुबानी कई दशकों से स्वास्थ्य और अच्छी सेहत के लिए खाते रहे हैं। यह विटामिन और मिनरल्स के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है, जो सेहतमंद जिंदगी के लिए काफी लाभदायक साबित होने में सफल है। सही मात्रा में खुबानी खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे मिल सकते हैं। खुबानी का स्वाद खट्टे मीठे की वजह से विश्व भर में लोकप्रिय है। यह डायबिटीज़ लोगों के लिए भी फायदेमंद है। खुबानी इंडिया के पहाड़ी इलाके जैसे कश्मीर, हिमाचल प्रदेश आदि में उगाये जाते हैं। इसके इतने फायदे है कि आप अगर इसे रोज खाएं तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां तक दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि खुबानी खाने के क्या फायदे हैं

Advertisment
eyes remedies

खुबानी खाने से क्या फायदे हो सकते हैं 

जानें खुबानी खाने के 5 बड़े फायदे :-

Advertisment

1. आंखों की रोशनी बढ़ती है 

अगर आपको आंखों से दिखाई कम देता है तो खुबानी का सेवन जरूर करें। इसमें विटामिन ए और ई होते है। विटामिन ए आपकी आंखों में प्रकाश की कमी के कारण होने वाले विकार से बचा सकता है। विटामिन ई एक वसा में एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी आंखों को मुक्त कण क्षति से बचाने के लिए जाना जाता है।

2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है

Advertisment

जिसका मेटाबॉलिज्म कम है वह जरूर खाए खुबानी। खुबानी के सेवन से आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट किया जा सकता है। इसमे पोटैशियम भरपूर होते हैं जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है।

3. पाचन के लिए फ़ायदेमंद 

अधिकतर शरीर की बीमारी पेट से ही शुरू होती है। लेकिन इस स्थिति से बचने के लिए खुबानी बड़ी फयदेमंद होती है। खुबानी में भरपूर फाइबर होते हैं और फाइबर पाचन क्रिया को अच्छे रूप से चलाने में सहायक हो सकते है। यह पाचन संबंधि समस्या से लोगों के शरीर से मल निकालने में हेल्प कर सकते हैं।

Advertisment

4. वजन कम करने में मदद करे

आप खुबानी का इस्‍तेमाल वजन कम करने के लिए भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर से हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे पेट को तृप्ति प्राप्त होती है। ऐसा होने पर बार-बार खाने की इच्छा नहीं करती है और वजन बढ़ने की आशंका कम हो जाती है।

5. डायबिटीज को दूर करने में मदद करे

खून में ग्लूकोज अधिक होने पर डायबिटीज की समस्या हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए खुबानी का सेवन किया जा सकता है। इसीलिए डायबिटीज को दूर करने में खुबानी बड़ी फयदेमंद है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment