Advertisment

Tips For Diabetes: फल जो मधुमेह रोगियों को नहीं खाना चाहिए

ब्लॉग | हैल्थ : आम कार्ब्स और शुगर से भरपूर होते हैं, डायबिटीज के रोगियों को आम खाने से बचना चाहिए।अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और फिट रहना चाहते हैं तो आम न खाएं। आगे पढ़िए

author-image
Debopriya
New Update
fruits

fruits must avoid by diabetes patients

Tips For Diabetes: आजकल अधिकतम संख्या में लोग मधुमेह से पीड़ित हैं। मधुमेह आज के समय की एक प्रमुख बीमारी है। मधुमेह से कई बुरी बीमारियाँ हो सकती हैं जैसे किडनी की समस्या, हृदय की समस्या, आँखों की समस्या और भी बहुत कुछ। हमें अपने मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने की आवश्यकता है ताकि हम इस बड़ी स्वास्थ्य समस्या से दूर रह सकें। लोग अपने मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने के लिए बहुत सी चीजें करते हैं वे बहुत सारी दवाओं का सेवन भी करते हैं।

Advertisment

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दवाओं का सेवन नहीं करते हैं। लेकिन जब आप मधुमेह से पीड़ित होते हैं तो आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हम अपने मधुमेह स्तर को कंट्रोल करने के लिए नहीं खा सकते है। कुछ लोग फल खाना बहुत पसंद करते हैं उन्हें लगता है की फल शुगर के प्राकृतिक स्रोत हैं यह स्वास्थ्य के लिए बुरा नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं? फल भी कर सकते हैं आपकी सेहत पर बुरा असर। यहां आपको कुछ फलों के नाम जानने को मिलेंगे जिनसे आपको मधुमेह होने से बचना चाहिए।

मधुमेह में हमें किन फलों से बचना चाहिए

fruits avoid blood sugar
Advertisment

1. केला 

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें केला खाना बहुत पसंद होता है। यह सच है की केले के बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं लेकिन मधुमेह रोगियों के लिए केला अच्छा नहीं होता है। अगर आपको मधुमेह है तो आपको केला खाने से बचना चाहिए। केला बढ़ा सकता है आपका मधुमेह स्तर। क्या आप यह जानते हैं? वजन बढ़ना मधुमेह रोगियों के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है और केला वजन बढ़ाने की प्रक्रिया में मदद करेगा। यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और इसमें शुगर भी होती है। इसलिए अगर आपको मधुमेह है तो केला ना खाएं।

2. आम 

Advertisment

आम का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी भर जाता है। हर किसी का पसंदीदा फल आम होता है। यह एक मौसमी फल है। लोगों को लगता है की अगर वे आम खाएंगे तो इससे उनको को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि यह एक मौसमी फल है। लेकिन अगर आप मधुमेह रोगी हैं तो आम का सेवन आपके लिए जहर हो सकता है। आम कार्ब्स और शुगर से भरपूर होते हैं, डायबिटीज के रोगियों को आम खाने से बचना चाहिए।अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और फिट रहना चाहते हैं तो आम न खाएं।

3. सेब

हम सभी जानते हैं कि सेब हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। सेब बहुत पौष्टिक होते हैं। यह हमारे पेट को लंबे समय तक भरने में भी मदद करता है। सेब के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मधुमेह के रोगियों के लिए सेब बहुत हानिकारक हो सकता है। जिन लोगों का उच्च मधुमेह स्तर है उन्हें सेब खाने से बचना चाहिए। सेब कार्ब्स में उच्च होते हैं जो मधुमेह के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। तो अगर आप मधुमेह के रोगी हैं तो सेब ना खाएं इससे आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।

Advertisment

4. किशमिश

किशमिश मशहूर ड्राई फ्रूट्स में से एक है। ऐसे कई लोग हैं जो किशमिश खाना पसंद करते हैं। किशमिश के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। कहा जाता है कि हम सभी को सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खानी चाहिए लेकिन क्या आप जानते हैं? मधुमेह के मरीजों के लिए किशमिश हो सकता है बहुत खराब। किशमिश में कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक होती है, मधुमेह के रोगियों को इसे खाने से बचना चाहिए।

5. अनानास

Advertisment

अनानास एक बहुत प्रसिद्ध फल है। बहुत सारे लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लोग अनानास से बहुत सारे डेजर्ट भी बना सकते हैं। लेकिन अनानास मधुमेह के रोगियों के लिए भी बहुत हानिकारक होता है क्योंकि इसमें कार्ब्स और शुगर होता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है।कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Diabetes fruits मधुमेह avoid फलों बचना चाहिए
Advertisment