Advertisment

Drinking Pot Water: जानिए गर्मियों में मटके का पानी पीने के फायदे

हैल्थ : गर्मियों में मटके का पानी पीने से शरीर की परेशानियां दूर हो सकती हैं। मिट्टी के घड़े में रखने पर पानी स्वाभाविक रूप से ठंडा हो जाता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में

author-image
Sonali
New Update
Clay Pot

Clay Pot

Drinking Pot Water: मटके का पीने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। गर्मियों में हर किसी को ठंडा पानी पीने का मन करता है। इसके लिए आजकल ज्यादातर घरों में फ्रिज का इस्तेमाल होता है। लेकिन फ्रिज का ठंडा पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप फ्रिज का पानी न पीके मटके का पीने पीएं। यह स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद है। गर्मियों में मटके का पानी पीने से शरीर की परेशानियां दूर हो सकती हैं। मिट्टी के घड़े में रखने पर पानी स्वाभाविक रूप से ठंडा हो जाता है। मटके का पानी पीने से आपके शरीर को भरपूर खनिज और विटामिन प्राप्त होते हैं, जो हीट स्ट्रोक के खतरों को कम कर सकते है। आइए जानते हैं कि मटके का पानी पीने के क्या फायदे हैं

Advertisment

मटके से पानी पीने से क्या फायदे हो सकते हैं

जानिए गर्मियों में मटके के पानी पीने के फायदे :-

Advertisment

1. मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है

हर रोज मटके का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है क्योंकि इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं होता है और पानी में खनिज भी होते हैं जिससे पाचन में मदद मिल सकती है।

2. निर्जलीकरण रोकता है

Advertisment

भीषण गर्मी के दौरान, लू लगना एक आम बात है। ऐसे में मटके का पानी पीने से लू से बचा जा सकता है क्योंकि मटके का पानी बहुमूल्य खनिजों और पोषक तत्वों को बरकरार रखता है और तेजी से और कुशल पुनर्जलीकरण को बढ़ावा देता है।

3. गले पर कोमल 

मटके में रखा पानी गले पर कोमल होता है और जिन लोगों को सर्दी और खांसी होती है वह आसानी से एकदम सही हो सकती है।

Advertisment

4. बीपी सही रहता है 

मटके का पानी शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालते है। मटके का पानी पीने से ब्लड प्रेशर लेवल भी संतुलित रहती है। रोज मटके का पानी पीने से शरीर में त्वचा संबंधी होने वाली परेशानियां जैसे कि फोड़े, फुंसी आदि सब ठीक हो सकती हैं।

5. गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है  

मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीने से एसिडिटी जैसी समस्या ठीक हो सकती है। जैसे कहते हैं कि, परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को लाभ पाने के लिए मिट्टी के बर्तन से पानी पीने के बारे में आप बात करते हुए देख सकते हैं।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

गर्मियों पानी Drinking Pot Water मटके का पानी
Advertisment