/hindi/media/media_files/wluMui45LeUpXCAGpzNm.png)
Kokum Juice
Kokum Juice: कोकम एक औषधीय फल है। यह दिखने में सेब जैसे नजर आते है। कोकम में ठंडक देने वाले गुण होते हैं और इस प्रकार यह एक अद्भुत फल है जिसका सेवन गर्मी के मौसम में किया जाता है। इसका सेवन शरीर में ठंडक पहुंचाने के साथ ही तमाम तरह की शारीरिक समस्याओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। कोकम न सिर्फ सेहतमंद रहने में मदद करता है, बल्कि विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से उबरने में भी मदद करता है। गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट करने के लिए आप कोकम जूस का सेवन करके अपनी बॉडी को गर्मी से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं की कोकम जूस पीने के क्या फ़ायदे है।
क्या फायदे होते है कोकम के जूस पीने से
/hindi/media/post_attachments/794c98e5-92d.png)
1. स्ट्रांग मेटाबॉलिज्म
कोकम जूस के सेवन से मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रांग होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। बेहतर मेटाबॉलिज्म के लिए आप गर्मियों में कोकम का जूस पी सकते हैं।
2. डाइजेस्टिव सिस्टम बने मजबूत
कोकम पेट से जुड़ी सारी समस्याओं को ठीक करने में मददगार है। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करेंगे तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। बता दें की इसमें फाइबर की मात्रा भरपुर होती है, जिससे आपका पेट एकदम ठीक रहता है और डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होता है।
3. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल और वजन घटाने में मदद करते है
कोकम में कोई संतृप्त वसा नहीं होती है और इसमें कैलोरी कम होती है। कोकम के स्वास्थ्य लाभ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। और यह हृदय रोगियों के लिए भी अच्छी है। साथ ही, फल अतिरिक्त वसा के उत्पादन को रोकता है और वजन घटाने में मदद करता है।
4. शीतलक गुण
कोकम में ठंडक देने वाले गुण होते हैं और इस प्रकार यह एक अद्भुत फल है जिसके सेवन गर्मी के मौसम में किया जाता है। कोकम शर्बत व्यक्ति को तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करात है। कोकम के स्वास्थ्य लाभ स्ट्रोक की घटनाओं को रोकने में मदद करते हैं।
5. एसिडिटी के लिए फ़ायदेमंद
कोकम एसिडिटी के लिए एक सदियों पुराना घरेलू उपाय है। सूखे कोकम को जूस के रूप में सेवन करने से एसिडिटी को कम करने में मदद मिलती है। एसिडिटी से राहत पाने के लिए स्वादिष्ट कोकम का जूस जरूर पीएं ये पेट को ठंड रखता है।
चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।