Advertisment

Health Tips: गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए करें इन 5 चीजों का सेवन

नारियल का पानी पेट को ठंडा रखता है। नारियल पानी के सेवन एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है। जानें अधिक जानकारी इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
08 Apr 2023
Health Tips: गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए करें इन 5 चीजों का सेवन

Foods For Summer

Foods For Summer: गर्मियों के मौसम में तरह-तरह की फल फूल बाजार में उपलब्ध होते हैं। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोगों को बहुत सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है, इसीलिए यह सुनिश्चित करें की आप जो खा रहे हैं वह सही है या गलत। गर्मियों में अधिकतर तेल मसाले का खाना हमको नुकसान करता है। गर्मियों में अधिकतर लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या से भी जूझना पड़ता है। आइए आज के इस ब्लॉग में हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जो हमें गर्मियों के मौसम में बहुत सी समस्याओं से बचाएंगे।

Advertisment

स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में जरूर करें इन चीजों का सेवन

1. सलाद

गर्मियों के मौसम में खीरे और ककड़ी का सलाद जरूर खाएं इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है जो की आपके शरीर को ठंडा रखने में मददगार साबित होगा। ककड़ी का सेवन करने से आप हाइड्रेट भी रहेंगे, आपको डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही साथ ककड़ी का रोजाना सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है। सलाद खाने में हल्का होता है एवं यह आसानी से पच जाता।

Advertisment

2. स्प्राउट्स

गर्मियों के मौसम में आप चना और मूंगफली आदि के स्प्राउट्स अपने रोजाना के खाने में शामिल करें। स्प्राउट्स में अधिक मात्रा में आयरन और फाइबर होता है जो की हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें किसी भी प्रकार से तेल मसाला आदि का प्रयोग नहीं होता। इसलिए उसको खाने से गर्मियों में होने वाली पेट की समस्या भी नहीं होंगी।

3. तरबूज और खरबूज 

Advertisment

तरबूज और खरबूज अधिकतर गर्मियों के मौसम में आसानी से मिल जाता है। तरबूज और खरबूज का सेवन गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है, इसमें 92 प्रतिशत तक सिर्फ पानी की मात्रा होती है। गर्मी के दिनों में यह शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेटेड रखने में सहायक होता है। तरबूज और खरबूज का गर्मियों के समय रोजाना सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।

4. नारियल का पानी

आपको बता दें की न्यूट्रिएंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल का पानी गर्मी के दिनों के लिए वरदान साबित होता है। आपको बता दें की नारियल के पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। नारियल का पानी पेट को ठंडा रखता है। नारियल पानी के सेवन एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

Advertisment

5. आम पन्ना

आम में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो की स्वस्थ के लिए काफी फायदेमंद है। कच्चे आम को उबालकर उसमें काला नमक, पुदीना, भुना हुआ जीरा मिला कर उसका पन्ना तैयार करें और फिर इसका सेवन करें। आम पन्ना से शरीर में पानी की कमी से बचा जा सकता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment