Advertisment

भारत में Maternal Mortality के 5 प्रमुख कारण

प्रेगनेंसी के महिला के लिए उसके जीवन का सबसे बड़ा और अनमोल पल होता है लेकिन कई कारणों की वजह से कई महिलाओं को प्रेगनेंसी में कई प्रॉब्लम्स उत्पन हो सकती हैं और कई बार ये इतनी मेजर होता हैं कि एक महिला की डेथ बच्चें को जन्म देने के बाद हो जाती है।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
maternal mortality

( Image credit: www.self.com)

Maternal Mortality: प्रेगनेंसी एक महिला के लिए उसके जीवन का सबसे बड़ा और अनमोल पल होता है। लेकिन कई कारणों की वजह से कई महिलाओं को प्रेगनेंसी में कई प्रॉब्लम्स उत्पन हो सकती हैं और कई बार ये इतनी मेजर होता हैं कि एक महिला की डेथ बच्चें को जन्म देने के बाद हो जाती है या बच्चें को जन्म देने के कुछ दिन बाद कई जटिलताओं का सामना कर एक महिला अपनी जान गवां देती है। रिपोर्ट्स के हिसाब से वैसे तो भारत में मैटरनल मोरालिटी के आकड़े में कमी देखने को मिली है, लेकिन आज भी देश के कई कोनों में महिला की मृत्यु बच्चें को जन्म देने के बाद हो जाती है। अगर इन केसेस के वजह की बात करें तो इसके कई वजह निकल कर सामने आए हैं। चलिए हम आपको बताते है कुछ मेजर कारण जिससे भारत में आज भी मैटरनल मोरालिटी के कई केसेस सामने आते रहते हैं। 

Advertisment

इन कारणों के वजह से एक महिला अपने बच्चें को जन्म देने के बाद गवां देती हैं जान 

1. सीवियर ब्लीडिंग 

जब एक महिला बच्चें को जन्म देती है तब उसे काफी ब्लीडिंग होती है। नार्मल डिलीवरी से ज्यादा खून सी - सेक्शन डिलीवरी में बहता है। अगर बच्चें के जन्म के बाद एक महिला का गर्भाशय फिरसे पहले जैसे कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता तो उनकी ब्लीडिंग रूकती नहीं है। जिसके कारण हार्ट रेट बढ़ता है और भी कई प्रॉब्लम होते है। कई महिला बच्चें के जन्म के बाद सीवियर ब्लीडिंग से अपना प्राण गवां देती है। 

Advertisment

2. महिला की उम्र ज्यादा होना 

जो भी महिला की उम्र 35 साल से ऊपर है और उसने एक बच्चें को जन्म दिया है, तब उसके प्रेगनेंसी में कई सारे दिक्कतें आ सकती है। भारत में एक महिला का उम्र ज्यादा होने के कारण भी जन्म देते वक्त डेथ के कई केसेस आते है। 

3. इन्फेक्शन 

Advertisment

भारत में आज भी कई जगह है, जहाँ हॉस्पिटल फैसिलिटी नहीं है। अगर है भी तो वहा स्वच्छता नहीं मेन्टेन किया जाता जिसके कारण बच्चें के जन्म के बाद महिला को इन्फेक्शन होने के चान्सेस होते है जोकि आखिर में उनका मृत्यु का वजह बनती है। 

4. हेल्थ इशू 

अगर किसी महिला को कोई भी गंभीर बीमारी है तो ये उनके डिलीवरी के वक्त ये रिस्क का कारण बन सकता है। कई महिलाओं को मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया जैसी कई बीमारी होती है ये डिलीवरी के वक्त रिस्क फैक्टर बन सकती है।    

Advertisment

5. ख़राब स्वास्थ्य सुविधा

भारत में आज भी कितनी सारी जगह है जहां डॉक्टर्स और हस्पताल की सुविधा नहीं है। अक्सर आपने न्यूज़ में देखा होगा की एक महिला रस्ते में, बस में या हॉस्पिटल के बाहर डिलीवरी करती है। ऐसे ख़राब स्वास्थ्य सुविधा के कारण भी कितनी महिलाओं ने अपना जान बच्चें को जन्म देते वक्त गवाया है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

प्रेगनेंसी Maternal Mortality मैटरनल मोरालिटी
Advertisment