Advertisment

Egg Freezing: ज़्यादातर लड़कियों के मन में आते हैं एग फ्रीजिंग से जुड़े ये 5 सवाल

अब लड़कियां फैमिली बढ़ाने से पहले करियर में आगे बढ़ने का सोचती हैं इसलिए अब वे एग्स फ्रीजिंग का प्रोसेस अपना रही हैं, लेकिन इसको करवाने वाली लड़कियों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। चलिए आज हम इससे जुड़े 5 सवालों का जवाब दें

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
egg.png

(Image Source- Pixabay)

Egg Freezing: समय बदल रहा है, अब लड़कियां फैमिली बढ़ाने से पहले करियर में आगे बढ़ने का सोचती हैं इसलिए अब वे एग्स फ्रीजिंग का प्रोसेस अपना रही हैं। करियर ओरिएंटेड लडकियां अपनी फैमिली तो शुरू करना ही चाहती है मगर ये अंदाज़ा कि आखिर उसमें कितना वक्त लगेगा उन्हें नही होता और बड़ी उम्र में प्रेगनेंट होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे तो ये प्रोसेस आसान है, लेकिन इसको करवाने वाली लड़कियों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं। चलिए आज हम इससे जुड़े 5 सवालों का जवाब दें

Advertisment

ज़्यादातर लड़कियों के मन में आते हैं एग फ्रीजिंग से जुड़े ये 5 सवाल

1. क्या होता है एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग एक मेडिकल प्रक्रिया है, जो महिलाएं अपनी इच्छा से बड़ी उम्र में मां बनना चाहती हैं बिना किसी कॉम्प्लिकेशन के ऐसे में वो एग फ्रीज करवाती हैं। इसमें महिला के यूटरस से हेल्दी एग्स को निकाल मेडिकल सुपरविजन में स्टोर करा जाता है। बड़ी उम्र में जब महिला को मां बनना होता है तो इन एग्स को फर्टिलाइज करने फीटस बनाकर यूटरस में ट्रांसफर किया जाता है। ये एक आसान प्रोसेस है इसमें किसी तरह की कोई मेडिकल प्रोब्लम नहीं आती।

Advertisment

2. एग फ्रीजिंग कैसे करी जाती है

इस प्रक्रिया में सबसे पहले महिला के शरीर से अंडे को बाहर निकाल कर लैब में ज़ीरो तापमान पर फ्रीज़ किया जाता है। महिला के शरीर में हर महीने कुछ अंडो का निर्माण होता है, इनमें से डॉक्टर कुछ अंडो को फ्रीज करते हैं। अंडो को कब निकालना है, कौन सा अंडा हेल्दी है या किस तरीके से हेल्दी बनाया जा सकता है इसकी प्रक्रिया लग–भग 20 दिनों तक चलती है। इस समय दवा, हार्मोन बैलेंस की जानकारी के लिए बार–बार डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।

3. एग फ्रीज़ करने की सही ऐज

Advertisment

एग फ्रीज़ की प्रक्रिया को कम उम्र में करवाएं तो बेहतर होता है। जैसे–जैसे उम्र बढ़ती है महिलाओं की रिप्रोड्यूस करने की क्षमता कम हो जाती है। इसकी सही उम्र आमतौर पर 28 से 30 साल मानी जाती है। कुछ मामलों में इसकी प्रक्रिया 40 तक भी संभव हो सकती है।

4. एग को कितने लंबे समय तक फ्रीज़ किया जा सकता है

एग्स को काफी लंबे समय तक फ्रीज करके रखा जा सकता है। अगर एक बार आप एग्स को फ्रीज करवा दें तो अगले 10 साल तक ये रिजर्व रखे जा सकते हैं।

Advertisment

5. एग फ्रीजिंग की सफलता का रेट क्या है

इस प्रक्रिया का सफलता रेट महिलाओं की उम्र, एग्स की क्वालिटी और यूटरस के आकार पर निर्भर करता है। जितनी कम उम्र में एग को फ्रीज किया जाएगा फ्यूचर में सफलता की संभावना उतनी ही ज़्यादा होगी। ये एक लंबी प्रक्रिया है जो महिलाएं किसी भी कारण से लेट मां बनना चाहती है वह इस प्रक्रिया को कम उम्र में ही करवा सकती हैं ताकि फ्यूचर में उनके मां बनने की संभावना ज़्यादा रहे।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Egg Freezing
Advertisment