Advertisment

Side-effect Of Honey: जानें शहद खानें से शरीर को क्या साइड इफेक्ट होगा

blogs | sehat : शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद को हमारे सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है और साथ ही शहद में नेचुरल शुगर के गुण भी पाई जाते है। शहद का अधिक सेवन करने से कब्ज की संभावना बढ़ सकती है।

author-image
Ayushi
New Update
png_20230227_211315_0000.png

Side-effects Of Honey

Side-effect Of Honey: शहद औषधीय गुणों से भरपूर होता है। शहद को हमारे सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है और साथ ही शहद में नेचुरल शुगर के गुण भी पाए जाते हैं। रोजाना शहद का सेवन करने से आपके शरीर को कई लाभ मिलेंगे। शहद में ग्लूकोज और विटामिन, खनिज और अमीनो अम्ल के गुण भी होते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

Advertisment

शहद का अधिक सेवन करने से कब्ज की संभावना बढ़ सकती है। शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचनतंत्र भी बिगड़ सकता है और साथ ही सिरदर्द, पेट में गैस बनना, भूख कम होना, कमजोरी और जी-मिचलाना जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन करने से बचें।

शहद का ज्यादा इस्तेमाल करने से क्या नुकसान होता है

Advertisment

मोटापा बढ़ सकता है 

शहद का इस्तेमाल वजन को घटाने के लिए भी सबसे ज्यादा किया जाता है। लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करने से यह आपका वजन भी बढ़ा सकता है। शहद चीनी के मुकाबले ज्यादा अच्छा होता है परंतु शहद में ज्यादा मिठास होती है।1 चम्मच शहद में 64 कैलोरी होती हैं जो आपके वजन को बढ़ाने का काम कर सकती हैं।

दांत ख़राब हो सकते हैं 

Advertisment

शहद में मौजूद मीठापन मुंह के बैक्टीरिया का खाना होता है, जो हमारे मुंह में बैक्टीरिया पैदा करने में मदद कर सकता हैं जिसके कारण हमारे दांत खराब हो सकते हैं। इसलिए हमें शहद का सेवन कम करना चाहिए।

डाइजेशन की समस्या 

शहद का अधिक मात्रा में सेवन हमारे शरीर में डाइजेशन की समस्या पैदा कर सकता है। जैसे–पेट दर्द और पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पेट को सही रखने के लिए शहद का कम मात्रा में सेवन फायदेमंद हो सकता है।

Advertisment

ब्लड प्रेशर की समस्या 

शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं, परंतु ज्यादा सेवन से हाइपोटेंशन का खतरा बढ़ सकता है। जो लोग शहद का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं उनमें समय के साथ लो ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा हो सकता है। जिसे हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक माना गया है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को इस बारे में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

ब्लड शुगर बढ़ सकता है 

Advertisment

हाई ब्लड शुगर और डायबिटीज के मरीजों को शहद का परहेज करना बहुत जरूरी है। शहद में कार्बोहाइड्रेट होता है जो हमारे शरीर में तुरंत ब्‍लड में जाकर ग्‍लूकोज में कंवर्ट हो जाता है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

image widget
honey मोटापा शहद नुकसान
Advertisment