Pickle Side Effects : जानें अचार खाने के 5 साइड इफेक्ट

ब्लॉग | हैल्थ : हमारे आसपास या फिर अगल बगल ऐसे बहुत सारे लोग है जिन्हें अचार बेहद पसंद होता है। ऐसे बहुत से लोग भी है जो अचार खाना पसंद नहीं करते। अचार की सूगंध और स्वाद आपके खाने के टेस्ट को भी बढ़ा देता है।

author-image
Ayushi
New Update
Pickle

5 Side Effects Of Pickle

5 Side Effects Of Pickle : हमारे आसपास या फिर अगल बगल ऐसे बहुत सारे लोग है जिन्हें अचार बेहद पसंद होता है। ऐसे बहुत से लोग भी है जो अचार खाना पसंद नहीं करते। अचार की सूगंध और स्वाद आपके खाने का टेस्ट को भी बढ़ा देता है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिन्हें अचार का साइड इफेक्ट नहीं पता होता है। अधिकतर समय अचार लोगों के घर में बनता है। इसमें इस्तेमाल किए जाने बहुत सी नेचुरल सामग्री का प्रयोग किया जाता है। अचार बहुत से विभिन्न-विभिन्न प्रकार के होते हैं। तो आइए जानें इस हेल्थ ब्लॉग में अचार के 5 साइड इफेक्ट।

अचार खाने से क्या साइड इफेक्ट होते हैं 

Advertisment

1. कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है

अगर आप अचार का अधिक‌ सेवन करेंगे तो आपको कोलेस्ट्रॉल हो सकता है साथ ही कोलेस्ट्रॉल संबंधित अन्य समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। अचार बनाते समय तेल ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है साथ ही अचार में डालने वाले मसाले पके हुए नहीं होते है जिसके कारण आपका स्वास्थ्य खराब होता है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर आपके शरीर में बढ़ने लगता है।

2. अम्लीयता को भी बढ़ा सकता है

जब आप अचार खाते हैं तब वह आपके पेट में जाकर अम्लीयता को बढ़ाने लगता है। ज्यादा अचार का सेवन‌ से आपका शरीर भी खराब हो सकता है। ज्यादा अचार खाने से आपको 'खट्टी डकार', 'एसिडिटी' और 'गैस' होने की संभावना को बढ़ा सकता है।

3. हाई ब्लड प्रेशर 

Advertisment

अचार बनाते समय नमक का इस्तेमाल ज्यादा मात्रा में किया जाता है जिसके कारण आपको हाई ब्लडप्रेशर की संभावना बढ़ जाती है साथ ही अचार में इस्तेमाल किए जाने वाले अधिक तेल और मसालें आपके शरीर में सोडियम की मात्रा को भी बढ़ा सकता है। ज्यादा अचार खाने से आपको अन्य विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित परेसानी भी होती हैं।

4. अल्सर होने की संभावना बढ़ सकती है

रोजाना नियमित रूप से अचार खाने से आपको अल्सर की समस्या भी हो सकती है। अचार में सिरके का प्रयोग होता है जिसके कारण आपको अल्सर जैसी बीमारी को बढ़ावा देने का काम करता है।

5. आपके शरीर के लिए हानिकारक

अचार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ जैसे की प्रिजर्वेटिव का प्रयोग किया जाता है। आम तौर पर इसका इस्तेमाल अचार को सूरकछित रखने के लिए किया जाता है मगर इससे आपके शरीर को बहुत सारे नुक्सन पहूंच सकते हैं। यह आपके शरीर में एसिडिटी और सूजन‌ को बढ़ावा देता है।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अल्सर side effects Pickle शरीर